
कोटद्वार, 3 नवम्बर, 26. पिछले लम्बे समय से सनेह क्षेत्र में सक्रिय गुलदार ने मंगलवार देर शाम एक बच्ची को घर के आंगन से उठा ले गया। मां में गुलदार के पीछे दौड़ लगाई और गुलदार के जबड़े से बच्ची को सुरक्षित बचा लिया। बच्ची को बेस हॉस्पिटल में लाकर भर्ती किया गया है।
घटना शाम करीब साढ़े छह बजे की है। सनेह निवासी संतोष रावत की आठ वर्षीय पुत्री सान्वी अपनी मां नीलम के साथ घर के आंगन की लाइट जलाने आई। इसी बीच आंगन के कोने में दुबके गुलदार ने सान्वी पर हमला कर दिया। गुलदार सान्वी को जबड़े में दबोच खेत की तरफ भागा।
मां की बहादुरी
नीलम भी शोर मचाते हुए गुलदार के पीछे भागी। करीब 100 मी. दूर जाकर गुलदार रुक गया। बच्ची की मां ने तुरंत गुलदार के पीछे दौड़ लगाई और अपनी जान की परवा किए बिना संघर्ष कर गुलदार के जबड़े से अपनी बेटी को सुरक्षित छुड़ा लिया। इस बीच आसपास के ग्रामीणों सहित घर के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए।
बच्ची की स्थिति
इस हमले में बच्ची की गर्दन पर गंभीर घाव और चोटें आई हैं, जिसे तुरंत इलाज के लिए बेस हॉस्पिटल कोटद्वार में भर्ती कराया गया है।
8 वर्षीय बच्ची गुलदार के हमले में घायल बच्ची का नाम सानवी है। पिता का नाम संतोष है। गुलदार ने बच्ची पर झपटा मरते हुए जंगल की तरफ ले जाने लगा। उसी समय बच्ची की माता नीलम रावत ने गुलदार का पीछा कर अपनी बच्ची को गुलदार के जबड़े से छुड़वाया।
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत
पिछले काफी समय से सनेह और आसपास के क्षेत्रों में गुलदार की सक्रियता बनी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों और बच्चों के परिजनों में भारी डर और रोष का माहौल है।



