देश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजन

ऐश्वर्या राय बच्चन को ईडी ने किया तलब

पनामा पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालन ने ऐश्वर्या राय को समन भेजा है। बहुचर्चित पनामा पेपर्स लीक मामले में बच्चन परिवार की बहु और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन कुछ देर पहले ईडी दफ्तर पहुंची। ईडी ने उन्हें इससे पहले तीन बार समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था। जिसमें पहले भी दो मौकों पर ऐश्वर्या राय बच्चन ईडी के सामने पेश होने पर अपनी असमर्थता जता चुकी थी। सभी लोगों पर टैक्स धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। इस मामले में नाम सामने आने के बाद अमिताभ ने कहा था कि उन्होंने भारतीय नियमों के तहत ही विदेश में धन भेजा है।

क्या था मामला
टैक्स हेवेन कहे जाने वाले देश पनामा की एक लॉ फर्म मोसेक फोंसेका का 40 साल का डेटा 3 अप्रैल, 2016 को लीक हो गया था। इसमें खुलासा हुआ था कि कैसे दुनियाभर के अमीर और प्रभावशाली लोग टैक्स बचाने के लिए पैसा ऑफ-शोर कंपनियों में लगा रहे हैं। इस तरह से बड़े तौर पर टैक्स चोरी और मनी लॉन्ड्रिंग तक हो रही थी। इन दस्तावेजों में फिल्मी सितारों और उद्योगपतियों सहित 500 भारतीयों के नाम शामिल हैं। दावा किया गया कि ऐश्वर्या राय देश से बाहर एक कंपनी की डायरेक्टर और शेयरहोल्डर थीं।

Related Articles

Back to top button