खेलदेश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

टी20 में हार्दिक पांड्या अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया, बने भारत के नंबर 1 खिलाड़ी

Listen to this article

हैदराबाद, 14 दिसम्बर। इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने धर्मशाला में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 मैच में इतिहास रच दिया है. इस मैच में हार्दिक ने गेंद के साथ एक विकेट चटकाते ही खास क्लब में एंट्री मार ली है. हार्दिक ने वो कर दिखाया है, जो आज तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोई भी भारतीय खिलाड़ी नहीं कर पाई है.

हार्दिक पांड्या ने रचा इतिहास
दरअसल, इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीता और दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. जब अफ्रीका बल्लेबाजी कर रही थी तब हार्दिक पांड्या भारत की ओर से 7वां ओवर डालने के लिए आए. इस ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स (9) को जितेश शर्मा के हाथों कैच आउट कराया.

इस विकेट के साथ ही हार्दिक ने भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए. इसके साथ ही हार्दिक पांड्या अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह के बाद भारत के लिए 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट हासिल करने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं. इसके साथ साथ हार्दिक ने के और बड़ा कीर्तिमान हासिल कर लिया है.

ऐसा करने वाले बने भारत के पहले खिलाड़ी
हार्दिक पांड्या टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1000 से ज्यादा रन, 100 से ज्यादा छक्के और 100 विकेट लेने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. इसके साथ ही वो ऐसा करने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे), मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान) वीरनदीप सिंह (मलेशिया) ऐसा कर चुके हैं.

T20I में 1000 से ज्यादा रन, 100 से ज्यादा छक्के और 100 से ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी- सिकंदर रज़ा, मोहम्मद नबी, वीरनदीप सिंह और हार्दिक पांड्या

इस मैच की बात करें तो, दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट हासिल कर 117 रन बनाए. भारत ने 15.5 ओवर में 3 विकेट खोकर 120 रन बनाकर 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली. मार्करम 61 रनों की पारी के साथ टॉप स्कोरर रहे, जबकि 4 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट लेने के लिए अर्शदीप सिंह प्लेयर ऑफ द मैच बने.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button