उत्तराखंडबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षा

डिग्री कालेज बिथ्याणी, उड्डा, तुंगखाल, बनचूरी और यमकेश्वर में निम्नलिखित तिथि को लगेगा आधार कैंप

Listen to this article

केएस रावत। बाल विकास विकास परियोजना अधिकारी, यमकेश्वर पौड़ी गढ़वाल की जारी विज्ञप्ति के अनुसार विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर के अंतर्गत विकासखंड यमकेश्वर में आधार कार्ड कैंप के संबंध में सूचित किया जाता है निम्न क्षेत्रों में आधार कार्ड पंजीकरण, सुधार एवं एपडेट करने हेतु आधार कैंप विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर में लगवाने हेतु अनुमति प्राप्त हुई है।

आधार कार्ड पंजीकरण और सुधार के लिए, आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट (myaadhaar.uidai.gov.in) पर जाकर नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं, जिसके लिए आपके पास वैध दस्तावेज़ और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना ज़रूरी है; वहीं, बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट, आइरिस, फोटो) अपडेट के लिए आपको आधार सेवा केंद्र जाना होगा, जहां आप नया नामांकन और अन्य सुधार भी करवा सकते हैं, और अपडेट की स्थिति आप अपने URN/SRN से चेक कर सकते हैं।

अत: जिन्हें अपने आधार कार्ड मे सुधार करवाना है या पंजीकरण करवाना है या कोई चीज अपडेट करनी है तो आपकी सुविधा के लिए निम्नलिखित जगहों पर सरकार द्वारा कैंप का आयोजन किया जा रहा है। अपने नजदीकी स्थानों पर नियत तिथि को नियत स्थान पर पहुंचकर सरकार द्वारा उपलब्ध सहायता का लाभ उठायें। उपरोक्त जानकारी निदेशालय महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग उत्तराखंड देहरादून के कार्यालय से प्राप्त हुई है।

निम्न स्थानों पर इन तिथियों में लगेगा आधार पंजीकरण, सुधार एवं अपडेट कैंप
बनचूरी में 1 जनवरी 2026
उड्डा में 2 जनवरी 2026
तुंगखाल में 3 जनवरी 2026
यमकेश्वर में 5 जनवरी 2026 और
डिग्री कालेज बिथ्याणी में 6 जनवरी 2026

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button