उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबर

पौड़ी गढ़वाल से दुल्हन लेकर जा रही बस खाई में गिरी

Listen to this article

देहरादून। पौड़ी गढ़वाल से दुल्हन लेकर जा रही बस खाई में गिरने से दो महिलाओं समेत तीन लोगों के मरने की खबर है। काशीपुर-बुआखाल हाईवे पर नैनीडांडा ब्लाक के नलाई तल्ली गांव से गाजियाबाद लौट रही बरातियों से भरी एक मिनी बस 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई और 17 बराती घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर रामनगर अस्पताल भेज दिया है। घायलों में पौड़ी, कुमाऊं और गाजियाबाद के लोग शामिल हैं।

बृहस्पतिवार को नंदगांव गाजियाबाद से बरात अदालीखाल पौड़ी गढ़वाल के नलई गांव आई थी। शुक्रवार को दूल्हे के लोग दुल्हन लेकर वापस घर लौट रहे थे। शंकरपुर चौकी चेकपोस्ट (पौड़ी गढ़वाल) से करीब एक किलोमीटर दूर दोपहर करीब साढ़े बारह बजे मरचूला से पहले धूमाकोट बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस यूपी 14 जेटी 5234 का चालक अशोक पुत्र जगन्नाथ निवासी गड़ीगांव पांच नंबर भट्टा गाजियाबाद बस से नियंत्रण खो बैठा। नतीजतन बारातियों से भरी बस करीब सौ मीटर नीचे खाई में चली गई। सल्ट पुलिस व आइटीबीपी के जवानों ने मौके पर पहुंचकर से रेस्क्यू अभियान चलाया।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

हादसे में गंभीर रूप से घायल शारदा देवी पत्नी भास्करानंद भारद्वाज निवासी बी-377 लाजपत नगर साहिबाबाद गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वह लड़के की बुआ बताई जा रही हैं। वहीं राकेश शर्मा दूल्हे का भाई पुत्र किशोर शर्मा सल्ट व सरिता पत्नी रमेश नलाईगांव की रामनगर में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे का समाचार सुनकर लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को हाई-वे तक पहुंचाया गया। पुलिस व आइटीबीपी के जवानों ने तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था कर कई घायलों को रामनगर राजकीय चिकित्सालय भर्ती कराया है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button