देश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षा

आरबीआई में बिना परीक्षा ग्रेजुएट्स को मिल रही नौकरी, फार्म आफलाइन भरकर 9 मार्च तक भेजें

Listen to this article

फार्मेसी की पढ़ाई के बाद नौकरी की तलाश कर रहे कैंडिडेट्स के लिए आरबीआई शानदार अवसर लेकर आया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को फार्मासिस्ट की जरूरत है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस फील्ड में योग्यता रखते हैं और अच्छी जॉब अपॉर्चुनिटी ढूंढ रहे हैं, खासकर वो इस मौके का फायदा उठा सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी इस वैकेंसी में अप्लाई कर सकते हैं लेकिन फॉर्म ऑनलाइन बल्कि ऑफलाइन निर्धारित पते पर भेजना होगा। आवेदन करने के लिए आखिरी तारीख 9 मार्च तक का समय दिया गया है।

RBI फार्मासिस्ट वैकेंसी 2026 डिटेल्स
भर्ती आयोग-रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI), गुवाहाटी
पद-फार्मासिस्ट
ऑफिशियल वेबसाइट-www.rbi.org.in
आवेदन शुरू होने की तारीख-8 फरवरी 2026
आवेदन करने की आखिरी तारीख-9 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक
पदों की संख्या-02
सैलरी-वेतन प्रति घंटे 400/- के हिसाब से मिलेगा। हर दिन 5 घंटे से ज्यादा काम नहीं होगा। हफ्ते में 30 घंटे से ज्यादा की समय अवधि नहीं होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया-शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू
भर्ती का नोटिफिकेशन-https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/128104336.cms

फॉर्म कहां भेजें?-रीजनल डायरेक्टर, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, हम्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट डिपार्टमेंट (रिक्रूटमेंट सेक्शन), स्टेशन रोड, पानबजार, गुवाहटी 781001

आरबीआई फार्मासिस्ट जॉब के लिए योग्यता क्या चाहिए?
कैंडिडेट्स के पास 10वीं पास या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी में डिप्लोमा किया हो।
जिनके पास फार्मेसी में बैचलर की डिग्री (बी.फार्मा) है, वो भी अप्लाई कर सकते हैं।
डिग्री के अलावा उम्मीदवार का स्टेट फार्मेसी काउंसिल में रजिस्टर होना भी जरूरी है।
न्यूनतम 2 साल का फार्मासिस्ट के तौर पर काम का अनुभव।
कैंडिडेट्स को कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज भी होनी चाहिए।

RBI भर्ती में अप्लाई कैसे करें?
इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके पहले आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in से भर्ती के नोटिफिकेशन पर जाना होगा।
सभी डिटेल्स चेक करने के बाद आपको नोटिफिकेशन में Annex-I में Applicant for Engagement as Part Time Pharmacist on Contract Basis with Fixed Hourly Remuneration वाले पेज पर जाएं।
आपको फॉर्म में अपना पूरा नाम, पिता/पति का नाम, पता, फोन नंबर, ईमेल आईडी, जन्मतिथि, डोमिसाइल, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, नेशनैलिटी, एक्सपीरियंस आदि संबंधित सभी जानकारी लिख दें।
नीचे अपने हस्ताक्षर करें और तारीख, जगह लिख दें।
फॉर्म में सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन पत्र को टेबल में बताए निर्धारित फॉर्मेट में भेज दें।
अगर आप इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट होते हैं तो आपसे बैंक द्वारा संपर्क किया जाएगा।
आरबीआई की इस भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन चेक करने की सलाह दी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button