
सार्थकपहल.काम। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस (CAPF) असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 349 वैकेंसी निकली हैं। जिसके लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
यूपीएससी असिस्टेंट कमांडेंट की इस वैकेंसी के जरिए बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। सबसे ज्यादा पद बीएसएफ और सीआरपीएफ में हैं। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और इंटरव्यू प्रक्रिया को शामिल किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में अप्लाई करना चाहते हैं, वो आयोग की वेबसाइट पर आखिरी तारीख 12 मार्च तक आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
यूपीएससी असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती 2026 की डिटेल्स
भर्ती-आयोग संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)
पद-सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट (CAPF AC)
वैकेंसी-349
ऑफिशियल वेबसाइट-upsc.gov.in
विज्ञापन संख्या-08/2026-CAPF
आवेदन की शुरुआत 20 फरवरी 2026
फॉर्म भरने की लास्ट डेट-12 मार्च 2026
आयुसीमा-20-25 वर्ष तक
हाइट-राउंड ऑफ समाप्त। पुरुषों की हाइट 165 सेमी, सीना 81 सेमी और वजन 50 केजी, महिलाओ की हाइट 157 सेमी औप वजन 46 केजी
दौड़-पुरुषों को 16 सेकेंड में 100 मीटर की रेस पूरी करनी होगी। 800 मीटर की रेस 3 मिनट 45 सेकेंड, 3.5 मीटर का लॉन्ग जंप, 4.5 मीटर की दूरी तक 7.26 केजी को शॉटपुट फेंकना होगा। महिलाओं को 18 सेकेंड में 100 मीटर की रेस, 800 मीटर की रेस 4 मिनट 45 सेकेंड, 3 मीटर की लॉन्ग जंप लगानी होगी।
चयन प्रक्रिया-लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट
भर्ती का नोटिफिकेशन-https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/128638794.cms
आवेदन करने का लिंक-https://upsconline.nic.in/
आवेदन शुल्क-एससी/एसटी/महिला उम्मीदवारों को एप्लिकेशन फीस में छूट, बाकि उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा।
परीक्षा तिथि रिटन एग्जाम 19 जुलाई 2026 को होगा।
यूपीएससी असिस्टेंट कमांडेंट के लिए योग्यता क्या चाहिए?
कैंडिडेट के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में बैचलर की डिग्री होनी चाहिए।
महिला और पुरुष दोनों कैंडिडेट्स इस भर्ती में अप्लाई कर सकते हैं।
उम्मीदवारों ने न्यूनतम 20 वर्ष की आयु पूरी कर ली हो लेकिन 25 वर्ष का न हुआ हो। जन्मतिथि के मुताबिक इसे देखें तो अभ्यर्थी का जन्म 2 अगस्त 2001 से पहले और 1 अगस्त 2006 के बाद न हुआ हो। रिजर्व कैटेगिरी के उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
एनसीसी बी और सी सर्टिफिकेट अगर आपके पास है तो आपको इंटरव्यू के समय छूट दी जाएगी।
UPSC AC भर्ती के लिए अप्लाई कैसे करें?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आपको पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।
अगर आप यूपीएससी पोर्टल पर पहले से रजिस्टर्ड नहीं हैं, तो पहले OTR का प्रोसेस पूरा करें।
इसके बाद आपका एक रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जनरेट हो जाएगा।
इसकी मदद से पोर्टल पर फिर से लॉगइन करें।
फिर अप्लाई ऑनलाइन वाले सेक्शन में आपको असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती का लिंक नजर आएगा।
इस दौरान आपसे जो-जो जानकारी मांगी जाती है वो ध्यानपूर्वक भर दें।
सभी डिटेल्स आपके सर्टिफिकेट्स के मुताबिक ही होनी चाहिए।
अब अपना लेटेस्ट फोटोग्राफ, हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें।
कैटेगिरी के मुचताबिक एप्लिकेशन फीस भरें और फॉर्म को ऑनलाइन फाइनली सब्मिट कर दें।
इस भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए आपको यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है।



