चुनाव आयोग में डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए नौकरी का मौका, आफलाइन फार्म 5 मार्च तक जमा करें

सार्थकपहल.काम। ग्रेजुएट कैंडिडेट्स जिन्हें कंप्यूटर पर काम करना आता है, उनके लिए बढ़िया नौकरी का ऑफर है। भारतीय चुनाव आयोग को योग्य युवाओं की जरूरत हैं, जिन्हें डाटा एंट्री का काम करना आता हो। आयोग ने हाल ही में अपने ऑफिस के लिए भर्ती निकाली है। ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने इस नई वैकेंसी का नोटिफिकेशन अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.becil.com पर जारी किया है। आवेदन ऑफलाइन लिए जा रहे हैं।
ऐसे युवा जो कंप्यूटर से जुड़े काम-काज में रुचि रखते हैं, और प्रतिष्ठित जगह काम करना चाहते हैं, वो डाटा एंट्री ऑपरेटर की इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। बढ़िया अवसर है क्योंकि आपको चुनाव आयोग में करियर बनाने का मौका मिल रहा है।
चुनाव आयोग भर्ती के लिए योग्यता क्या चाहिए?
उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए।
कंप्यूटर की अच्छी नॉलेज हो।
MS Excel पर काम करना आता हो।
इंग्लिश में कम से कम 35 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग आती हो।
आवेदक की उम्र अधिकतम 35 वर्ष तक हो।
ECI डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती की जरूरी डिटेल्स
भर्ती कंपनी-ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट इंडिया लिमिटेड (BECIL)
नौकरी कहां मिलेगी? भारतीय चुनाव आयोग (ECI)
पद-डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO)
वैकेंसी-10
भर्ती विज्ञापन संख्या-542
ऑफिशियल वेबसाइट-www.becil.com
आवेदन करने की लास्ट डेट-5 मार्च2026
योग्यता-ग्रेजुएट
एज लिमिट-अधिकतम 35 वर्ष
सैलरी-24,356/- प्रति माह
भर्ती का मोड-कॉन्ट्रेक्ट बेस
चयन प्रक्रिया-शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू/एसेसमेंट/स्किल टेस्ट (ईमेल पर सूचित किया जाएगा)
भर्ती का नोटिफिकेशन-https://www.becil.com/Vacancies
चुनाव आयोग डाटा एंट्री भर्ती में आवेदन कैसे करें?
डाटा एंट्री ऑपरेटर की इस भर्ती में आपको ऑफलाइन आवेदन करना होगा।
इसके लिए सबसे पहले नोटिफिकेशन से आवेदन पत्र के फॉर्मेट का प्रिंट आउट निकाल लें।
इसमें पोस्ट जिसके लिए अप्लाई कर रहे हैं, नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, आधार नंबर, पैन कार्ड, परमानेंट एड्रेस, कॉरेस्पॉन्डेस एड्रेस, एजुकेशनल/प्रोफेशनल क्वालिफिकेशन, वर्क एक्सपीरियंस, अनुभव आदि की डिटेल्स सही से भर दें।
आवेदन पत्र के साथ अपने एजुकेशन/प्रोफेशनल सर्टिफिकेट, 10वीं का सर्टिफिकेट/बर्थ सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र, अनुभव सर्टिफिकेट अगर है तो, पैन कार्ड, आधार कार्ड, EPF/ESIC कार्ड की सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी अटैच करें।
एप्लिकेशन फीस भरें तो उसकी डिमांड ड्राफ्ट की कॉपी, डेट और फीस की जानकारी भी ऊपर दें।
आवेदन पत्र को ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट इंडिया लिमिटेड (BECIL) के पते- ‘BECIL भवन, C-56/A-17, सेक्टर-62, नोएडा-201307 यूपी’ के पते पर भेज दें।
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी आवेदकों को कोई फीस नहीं देनी होगी। वहीं अन्य सभी वर्ग के कैंडिडेट्स को 295/- एप्लिकेशन फीस डिमांड ड्राफ्ट के जरिए भरनी होगी।



