खेलदेश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षा

संजू सैमसन की धमाकेदार पारी से वेस्टइंडीज से लिया 10 साल पुराना बदला चुकता, अब इंग्लैंड की बारी

Listen to this article

कोलकाता, 1 मार्च। भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। गत चैंपियन भारतीय टीम ने इस तरह लगातार तीसरी बार और कुल छठी बार इस टूर्नामेंट के अंतिम चार में प्रवेश किया है। भारत अगर वेस्टइंडीज को हरा सका तो इसके पीछे सबसे बड़ा योगदान सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन का है जिन्होंने रविवार को दमदार पारी खेली। भारत के लिए सैमसन ने एक छोर से मोर्चा संभाले रखा और अंत तक टिके रहे। सैमसन ने जैसे ही विजयी चौका लगाया, भारतीय ड्रेसिंग रूम में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। भारत का सामना अब सेमीफाइनल में पांच मार्च को मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में इंग्लैंड से होगा।

ईडेन गार्डेंस में चला सैमसन का बल्ला
कोलकाता के ईडेन गार्डेंस में रविवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में चार विकेट पर 195 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने संजू सैमसन की नाबाद 97 रनों की विस्फोटक पारी की मदद से 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 199 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। सैमसन भले ही शतक पूरा नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने हर भारतीय प्रशंसकों को खुश होने का मौका दिया।

कोलकाता में बरकरार रखा शत प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड
भारतीय टीम ने इस तरह कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में जीत का शत प्रतिशत रिकॉर्ड बरकरार रखा है। भारत और वेस्टइंडीज के ईडेन गार्डेंस पर यह पांचवां टी20 मुकाबला था। दिलचस्प बात यह है कि भारत ने सभी पांच मैचों में विंडीज को शिकस्त दी है। वहीं, भारतीय टीम 10 साल बाद इस मैदान पर टी20 विश्व कप का मैच खेलने उतरी थी और टीम ने एक बार फिर जीत दर्ज की।

10 साल बाद भारत ने हिसाब किया चुकता
31 मार्च 2016 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने विराट कोहली के नाबाद 47 गेंद पर बनाए 89 रन की मदद से दो विकेट पर 192 रन बनाए थे।
स्कोर कम नहीं था, लेकिन वेस्टइंडीज की मजबूत बल्लेबाजी ने इस स्कोर को बौना साबित कर दिया था।
लेंडल सिमंस के 51 गेंदों पर पांच छक्कों और सात चौकों की मदद से खेली गई नाबाद 82 और आंद्रे रसेल के 20 गेंदों पर बनाए विस्फोटक 43 रनों की पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने 19.4 ओवर में तीन विकेट पर 196 रन बनाकर न सिर्फ मैच जीता था, बल्कि अपने घर में ही भारतीय टीम के विश्व कप जीतने का सपना तोड़ा था।
सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम ने अब 10 साल बाद जाकर ये हिसाब चुकता किया है। उस वक्त विंडीज ने भारतीय प्रशंसकों के दिल तोड़े थे और आज भारत ने वेस्टइंडीज का सफर थाम दिया है।

वर्ल्ड कप इतिहास का भारत का सबसे बड़ा सफल रनचेज
यह जीत कई मायनों में ऐतिहासिक रही, टी20 वर्ल्ड कप में भारत का सबसे बड़ा सफल चेज 196 रन क्रॉस करने का हो गया है. भारत का पिछला रिकॉर्ड 173 बनाम दक्षिण अफ्रीका, मीरपुर (2014) में था.

भारत के लिए वर्ल्ड कप में दूसरी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी
सैमसन की 97* रन की पारी भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सर्वोच्च स्कोर बनी. इस सूची में शीर्ष पर अब भी सुरेश रैन का 2010 में बनाया गया 101 रन है.

सेमीफाइनल रिकॉर्ड की बराबरी
इस जीत के साथ भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में छठी बार सेमीफाइनल में पहुंचने का रिकॉर्ड इंग्लैंड और पाकिस्तान की बराबरी पर ला दिया.

बिना हारे किसी जगह पर किसी विरोधी टीम के खिलाफ सबसे अध‍िकतम T20I जीत
6 पाकिस्तान vs वेस्टइंडीज कराची में
6 भारत vs आयरलैंड मलाहाइड में
5 ऑस्ट्रेल‍िया vs न्यूजीलैंड ऑकलैंड में
5 न्यूजीलैंड vs ज‍िम्बाब्वे हरारे में
5 पाकिस्तान vs बांग्लादेश लाहौर में
5 पाकिस्तान vs ज‍िम्बाब्वे रावलपिंडी में
5 भारत vs वेस्टइंडीज कोलकाता में *

T20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज़्यादा इंडिविजुअल स्कोर
101 सुरेश रैना vs साउथ अफ्रीका ग्रोस आइलेट 2010
97*संजू सैमसन vs वेस्टइंडीज ईडन गार्डन्स 2026
92 रोहित शर्मा vs ऑस्ट्रेल‍िया ग्रोस आइलेट 2024
89*विराट कोहली vs वेस्टइंडीज वानखेड़े 2016
84*सूर्यकुमार यादव vs साउथ अफ्रीका वानखेड़े 2026

T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा सफल चेज़
230 इंग्लैंड vs साउथ अफ्रीका वानखेड़े 2016
206 साउथ अफ्रीका vs वेस्टइंडीज वांडरर्स 2007
196 भारत बनाम वेस्टइंडीज ईडन गार्डन्स 2026 *
195 साउथ अफ्रीका बनाम कनाडा, डलास 2024
193 वेस्टइंडीज बनाम भारत वानखेड़े 2016

T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा सेमीफाइनल में पहुंचना
6 पाकिस्तान (2007, 2009, 2010, 2012, 2021, 2022)
6 भारत (2007, 2014, 2016, 2022, 2024, 2026)
6 इंग्लैंड (2010, 2016, 2021, 2022, 2024, 2026)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button