उत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

ध्यान रहे मसूरी में लालटिब्बा और चार दुकान जाने के लिए अब कराना होगा रजिस्ट्रेशन

Listen to this article

मसूरी, 25 मार्च। पहाड़ों की रानी मसूरी के छावनी क्षेत्र, लालटिब्बा, चार दुकान जाना है तो अब आपको अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण न कराने पर आप छावनी क्षेत्र में वाहन लेकर नही जा सकेंगे। छावनी परिषद लंढौर की बोर्ड बैठक में ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए है। एक अप्रैल से छावनी क्षेत्र में वाहनों की सीमित संख्या करने का निर्णय लिया गया है।

सभी पर्यटकों के लिए मसूरी आने वाले के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
मसूरी आने वाले सभी पर्यटकों के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी हो गया है, चाहे आप लाल टिब्बा घूमने जा रहे हैं या फिर किसी होटल में रुकने, आपको पहले से पोर्टल पर अपनी जानकारी देनी होगी। रजिस्ट्रेशन के लिए उत्तराखंड पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट registrationdtouristcare.uk.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के समय आपना नाम, मोबाइल नंबर, साथ आने वाले सदस्यों की संख्या यदि आप निजी वाहन से आ रहे हैं, तो उसका रजिस्ट्रेशन नंबर भी देना होगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको एक QR को़ड मिलेगा। मसूरी के मुख्य द्वारों जैसे कुठाल गेट, किमाड़ी या कैंपटी फाल रोड पर प्रशासन द्वारा इस QR कोड की जांच की जा सकती है। ध्यान रहे रजिट्रेशन की सुवधा फिलहाल मौके पर ही उपलब्ध नहीं है, इसलिए आपको घर से निकलने से पहले ही इसे आनलाइन पूरा करना होगा।

बुधवार को मीडिया को जारी बयान में छावनी प्रशासन ने बताया कि एक अप्रैल से लंढौर छावनी क्षेत्र में पर्यटक वाहनों की संख्या को सीमित किया जाएगा। प्रतिदिन 500 पर्यटक वाहनों को छावनी क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति होगी। साथ ही 15 अप्रैल से छावनी प्रशासन की ओर से ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण की सुविधा प्रदान की जाएगी। जिसमे पर्यटक वाहन पंजीकरण कर छावनी क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे। पंजीकरण न होने पर वाहनों के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

छावनी परिषद की बोर्ड बैठक में निर्णय लिया गया कि स्थानीय निवासियों को कार्यालय की ओर से पास दिए जाएंगे। साथ ही सीमित संख्या से अतिरिक्त एवं बिना रजिस्ट्रेशन वाले पर्यटक वाहनों को टिहरी-धनोल्टी मार्ग पर भेजा जाएगा। छावनी प्रशासन ने बताया कि रजिस्ट्रेशन करने वाहनों को सीमित समय अवधि के लिए छावनी क्षेत्र में प्रवेश मिलेगा। साथ ही सीमित अवधि समाप्त होने के बाद अतिरिक्त पार्किंग शुल्क का भुगतान देना पड़ेगा। छावनी क्षेत्र में स्थित होटल / गेस्ट हाउस की बुकिंग होने पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा, जिसका रजिस्ट्रेशन निशुल्क रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button