
देहरादून, 29 मार्च। रायपुर थाने में पुलिस कस्टडी के दौरान पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी (45) ने हवालात के अंदर फंदा लगा जान दे दी। वहीं हवालात में कंबल का फंदा लगाकर आत्महत्या करने की भी बात सामने आ रही है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में रतूड़ी को कोरोनेशन हॉस्पिटल पहुंचाया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया।
शनिवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली थी कि लाडपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर एक व्यक्ति पेट्रोल भरवाने के बाद भुगतान नहीं कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस के अनुसार संबंधित व्यक्ति शराब के नशे में था। समझाने के बावजूद जब वह नहीं माना तो उसे थाने लाया गया और शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।
थाने में हंगामा करने पर सुनील रतूड़ी को हवालात में बंद कर दिया गया। कुछ देर बाद वह संदिग्ध अवस्था में मृत मिला। पुलिसकर्मी तत्काल उसे कोरोनेशन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हवालात के अंदर हुई इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
इसके बाद पुलिस उसे थाने लाई, जहां उसने अपना सुनील रतूड़ी निवासी 10 पीआरडी काॅलोनी तपोवन रोड बताया। एल्कोहल मीटर से चेक करने पर नशे की पुष्टि हुई। नशे शराब में धुत होकर वाहन चलाने के जुर्म में गिरफ्तार कर कार्यालय में बैठाया गया था। कार्यालय में हंगामा करने पर उसे हवालात में डाल दिया गया। जहां पर उससे घटना को अंजाम दिया। एसएसपी ने बताया, जांच के आदेश दिए गए है। सुनील मूल रूप से टिहरी के रहने वाले थे।
सूचना मिलते ही आईजी आनंद स्वरूप और एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। वहीं, मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे और हंगामा किया। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है और पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।
दोपहर करीब सवा तीन बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि लाडपुर स्थित महादेव फ्यूल पेट्रोल पंप पर एक व्यक्ति ने पेट्रोल भरवाया और पैसे नहीं दिए और कर्मियों से नशे में झगड़ा कर रहा है। सूचना पर चीता पुलिस मौके पर पहुची और समझाने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ नहीं सुन रहा था।
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल



