उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरस्वास्थ्य

रोमानिया से घूमने आई महिला पर्यटक ने तपोवन में होटल की तीसरी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, बवाल

Listen to this article

ऋषिकेश, 9 अप्रैल। टूरिस्ट वीजा पर ऋषिकेश घूमने आई रोमानिया निवासी 30 वर्षीय टोडोस डेनिस क्रिस्टीना 6 अप्रैल से तपोवन के फुटहिल्स होटल में ठहरी हुई थी। नौ अप्रैल सुबह करीब 3.30 बजे महिला ने अपने होटल से करीब 100 मीटर दूर वी थ्री होटल के तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी।

थाना मुनि की रेती और नगर पंचायत तपोवन अंतर्गत एक होटल की तीसरी मंजिल से एक विदेशी महिला पर्यटक ने संदिग्ध परिस्थितियों में छलांग लगा दी। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों और थाना पुलिस की मदद से घायल महिला को उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश में भर्ती किया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की मोर्चरी में महिला का शव रखा हुआ है। थाना पुलिस ने दूतावास को इसकी सूचना दे दी है।

थाना मुनि की रेती प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि घटना नौ अप्रैल तड़के सुबह करीब 3.30 बजे की है। टूरिस्ट वीजा पर ऋषिकेश घूमने आई रोमानिया निवासी 30 वर्षीय टोडोस डेनिस क्रिस्टीना 6 अप्रैल से तपोवन के फुटहिल्स होटल में ठहरी हुई थी। होटल कर्मचारियों के बयानों के अनुसार महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही थी और छलांग से पहले उसने होटल में उत्पात भी मचाया था।

नौ अप्रैल सुबह करीब 3.30 बजे महिला ने अपने होटल से करीब 100 मीटर दूर वी थ्री होटल के तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। छानबीन में पता चला कि महिला ने इस होटल में भी जमकर उत्पात मचाया और होटल कर्मचारियों के साथ अभद्रता भी की।

इस दौरान महिला कब इस होटल की तीसरी मंजिल में पहुंची, इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी। महिला की मौत की सूचना दूतावास में भेज दी है, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला का शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button