उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

सुरक्षा कारणों से 14 अप्रैल मंगलवार दोपहर तक डाट काली मंदिर में भक्तों का प्रवेश बंद

Listen to this article
देहरादून, 12 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दून आगमन और मां डाट काली मनोकामना सिद्ध पीठ में पूजा अर्चना के चलते रविवार से मंगलवार को दोपहर दो बजे तक मंदिर में भक्तजनों का प्रवेश पूर्णत: बंद रहेगा। मंदिर में कोई भी दर्शन नहीं कर सकेंगे। सुरक्षा व्यवस्थाओं को देखते हुए मंदिर समिति और प्रशासन ने भक्तों के लिए मंदिर के द्वार 12 अप्रैल रविवार शाम से ही बंद कर दिये गये हैं।
रविवार को मंदिर में महंत रमन प्रसाद गोस्वामी के सुपुत्र शुभम गोस्वामी व संयम गोस्वामी की अध्यक्षता में मंदिर समिति की बैठक आयोजित की गई। मंदिर समिति के सेवादार दिनेश अग्रवाल (टीटू भाई) और गौरव कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को देहरादून आ रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री मां डाट काली मनोकामना सिद्धपीठ में दर्शन और पूजा-अर्चना भी करेंगे।
14 अप्रैल को मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे मोदी
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एजेंसियों के निर्देश पर मंदिर में आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। रविवार शाम पांच बजे से मंगलवार दोपहर दो बजे तक मंदिर परिसर में आम भक्तों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना करेंगे, जिसके बाद वे बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। यदि आप भी मंदिर जाने की योजना बना रहे हैं तो मंगलवार दोपहर का समय चुनना बेहतर होगा।
समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और मंगलवार दोपहर दो बजे के बाद ही मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। बैठक में आचार्य अनूप ममगाईं, आचार्य विजेंद्र थपलियाल, आचार्य प्रवीण जुयाल, वासु परविंदा, विक्की खत्री, शिवम गोयल, गोकुल परविंदा आदि मौजूद रहे।
आरती, दर्शन और हवन के लिए उमड़ते हैं भक्त
मां डाट काली मनोकामना सिद्ध पीठ की बात करें तो यहां सुबह और शाम की आरती के लिए काफी संख्या में भक्त पहुंचते हैं। इसके अलावा यहां दिनभर दर्शन हवन करने और प्रसाद चढ़ाने के लिए भक्तों का तांता लगा रहता है। दून ही नहीं सहारनपुर से भी भक्त यहां पहुंचकर नए वाहन की पूजा करने आते हैं। यहां नित्य भंडारे का आयोजन करते हैं। लेकिन, मंगलवार तक मंदिर के पंडित की आरती और पूजा अर्चना करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button