उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर उद्घाटन से पहले हादसा, एक के बाद एक पांच गाड़ियां आपस में टकराईं

Listen to this article

देहरादून, 13 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का शुभारंभ करेंगे. जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है. दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का शुभारंभ होने के बाद दिल्ली से देहरादून और देहरादून से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत होगी, साथ ही उनका समय भी बचेगा, लेकिन एक्सप्रेस वे के शुभारंभ से पहले ही इस एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हो गया. इसके बाद परिवहन विभाग ने एक्सप्रेसवे पर सेफ ड्राइविंग को लेकर दिशा- निर्देश जारी कर दिए हैं.

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे की खबर सामने आ रही है। 14 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली-देहरादून इकॉनमिक कॉरिडोर यानी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने वाले हैं। सहारनपुर में उद्घाटन के बाद देहरादून में पीएम मोदी की जनसभा होनी है। इस कार्यक्रम ठीक पहले इस प्रकार के एक्सिडेंट ने एक्सप्रेसवे की यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। एक्सिडेंट का कारण इमरजेंसी ब्रेक लगाया जाना और गाड़ियों की तेज रफ्तार बताई जा रही है। एक गाड़ी में ब्रेक लगने के बाद पीछे से आ रही तेज रफ्तार पांच गाड़ियां इससे टकराती चली गईं। हालांकि, हादसे में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

कहां हुआ है हादसा?
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सहारनपुर के बिहारीगढ़ थाना इलाके की मोहंड पुलिस चौकी क्षेत्र में डाट काली मंदिर के पास हादसा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही बिहारीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक को कंट्रोल किया गया। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घटना में घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पीएम के दौर से पहले घटना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे से ठीक पहले हुए इस हादसे ने हलचल बढ़ा दी है। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी पर पहुंचे राहत एवं बचाव दल ने राहगीरों की मदद से घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना के कारण एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया।

पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे कर एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक को सुचारू कराया। पीएम मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। अधिकारियों ने वाहन चालकों से एक्सप्रेसवे पर निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की है।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर जाने से पहले क्या करें?
दरअसल, पहले के हाइवे की तुलना में इस एक्सप्रेसवे पर वाहन का संचालन ज्यादा आरामदायक और तेज है, लेकिन इस मार्ग पर ड्राइविंग के समय डिसिप्लिन और पेशेंस की जरूरत है. जिसके तहत ड्राइविंग शुरू करने से पहले गाड़ी की सर्विस, टायर और ईंधन को चेक कर लें. वर्तमान समय में इस मार्ग पर पेट्रोल पंप व गैराज जैसी सुविधाओं का विकास किया जा रहा है. साथ ही अपने साथ पीने का पानी, दवा समेत अन्य जरूरी चीजें भी लेकर चलें.

ये एक्सप्रेसवे एक्सेस कंट्रोल्ड (Access Controlled) है. इसलिए इस मार्ग पर आने से पहले ही अपना एंट्री और एग्जिट पॉइंट तय कर लें. क्योंकि, अगर एक बार एंट्री/एग्जिट पॉइंट को छोड़ देते हैं तो दोबारा लंबी दूरी के बाद ही फिर से उस स्थान पर पहुंच पाएंगे. इस पर टोल ऑटोमेटिक कटेगा, ऐसे में अपना फास्ट टैग एक्टिव रखें.

परिवहन विभाग ने सेफ ड्राइविंग के लिए जारी किए दिशा-निर्देश
बीच रास्ते में गाड़ी रोकना, गलत दिशा में ड्राइव करना, मोबाइल का इस्तेमाल करते हुए ड्राइविंग करना, रोड़ किनारे बिना वजह पार्किंग, पैदल नहीं चलना है.
इमरजेंसी में गाड़ी को साइड/सोल्डर में लगाएं. हजार्ड लाइट ऑन करें. हेल्पलाइन नंबर/पेट्रोलिंग मदद लें.
रात में ड्राइविंग के समय सामने ट्रैफिक हो तो लो बीम का प्रयोग करें. रिफ्लेक्टिव मार्किंग पर ध्यान दें. नींद या थकान होने पर रुककर आराम करें.
एक्सप्रेसवे से देहरादून में प्रवेश करते समय आशारोड़ी के पास मार्ग पर लगातार/तेज ढलान है. यहां अपने वाहन की गति सीमा पर अवश्य ध्यान दें. वाहन धीरे औक सावधानी पूर्वक चलाएं.
यह एक्प्रेसवे राजाजी नेशनल पार्क के पास से गुजरता है. ऐसे में बेवजह हॉर्न न बजाएं. रात में वन्य जीवों के प्रति सतर्क रहें. एक्सप्रेसवे या सड़क पर कचरा न फेकें.
देहरादून के प्रवेश द्वार पर डाटकाली मंदिर के पास मार्ग पर टनल है. ऐसे में सुरंग से पहले और बाद में ध्यानपूर्वक चलें. टनल में प्रवेश के समय वाहन की लाइटें ऑन कर लें.
मोड़ पर ओवरटेक करने से बचें. हाईवे पर हमेशा ध्यान रहें कि मोड़ या टर्न पर ओवरटेक करने से बचना चाहिए. हाईवे पर ड्राइविंग करते समय कोशिश करें कि जब मोड़ खत्म हो जाए, तभी ओवरटेक करें.
निर्माणाधीन स्थलों पर दिए गए निर्देशों का साइन बोर्ड के अनुसार पालन करें.
वाहन चलाते समय मोबाइल या अन्य किसी डिवाइस का इस्तेमाल न करें. सीट बेल्ट का इस्तेमाल जरूर करें.
अगले वाहन से सुरक्षित दूरी बरकरार रखें. ताकि, ब्रेक लगने की स्थिति में वाहन आपस में न टकराएं.
दुर्घटना की स्थिति में नेक राहवीर (Good Samaritan) बनें और हादसे में घायलों की मदद करें.
डाटकाली मंदिर जाने के लिए केवल उपरिगामी सेतु का इस्तेमाल करें.
टायरों में निर्धारित मानकों के अनुसार ही एयर प्रेशर रखें. तेज गति एवं घर्षण से टायर फट सकते हैं.
शराब पीकर वाहन न चलाएं और हादसों से बचें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button