उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

गढ़वाल विवि में 17 मई को होगी PhD प्रवेश परीक्षा, 1 मई तक कर सकेंगे आनलाइन आवेदन

Listen to this article

श्रीनगर 16 अप्रैल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। विवि प्रशासन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से प्रारंभ हो गई है। कुलसचिव प्रो. वाईपी रैवानी ने बताया कि आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि 1 मई निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल hnbguadm.samarth.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रवेश परीक्षा के लिए विस्तृत जानकारी अपलोड कर दी गयी है।

आवेदन प्रक्रिया आज 17 अप्रैल से शुरू
पीएचडी के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 17 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 12 मई से डाउनलोड किए जा सकेंगे, जबकि परीक्षा का आयोजन 17 मई को किया जाएगा। परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी। विवि ने स्पष्ट किया है कि इससे पूर्व जारी अधिसूचना के तहत आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। प्रवेश परीक्षा में सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत तथा आरक्षित वर्ग के लिए 45 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा, जहां उनके शोध प्रस्ताव और योग्यता का मूल्यांकन किया जाएगा।

इस विवि के तीन परिसरों (श्रीनगर, पौड़ी और टिहरी) के साथ-साथ संबद्ध कालेजों में भी विभिन्न विषयों के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 700 रुपये तथा एससी, एसटी एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 350 रुपये निर्धारित किया गया है। परीक्षा केंद्रों के रूप में श्रीनगर, टिहरी, देहरादून एवं दिल्ली शहर निर्धारित किए गए हैं। विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी केंद्र पर पर्याप्त आवेदन प्राप्त नहीं होते हैं, तो उस केंद्र को निरस्त कर अभ्यर्थियों को अन्य केंद्र पर स्थानांतरित किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button