देश-विदेशयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

RBI में JE (सिविल, इलेक्ट्रिकल) की हो रही भर्ती, लास्ट डेट 6 मई, सीधे Link से भरें फॉर्म

Listen to this article

सार्थकपहल.काम। सिविल और इलेक्ट्रिकल ब्रांच में जूनियर इंजीनियर को भर्ती कर रहा है। इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर विज्ञापन जारी हो चुका है। 16 अप्रैल से ऑनलाइन एप्लीकेशन की विंडो की भी ओपन हो गई है। कैंडिडेट्स फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। आरबीआई जेई को सैलरी कितनी मिलेगी? सेलेक्शन क्राइटेरिया क्या रहेगा। ये भी जान लें..

महत्वपूर्ण तारीखें
आवेदन कब से कब तक चलेंगे- 16 मई- 6 मई 2026
एग्जामिनेशन फीस सब्मिट करने की विंडो- 16 अप्रैल 2026-06 मई 2026
लिखित परीक्षा की तारीख-06 जून 2026

RBI JE बनने के लिए योग्यता क्या चाहिए?
जूनियर इंजीनियर (सिविल): मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 3 साल का सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कम से कम 65 प्रतिशत अंक (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 55 प्रतिशत) या सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री 55 प्रतिशत अंक (एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी के लिए 45 प्रतिशत) के साथ पूरी की हो। डिप्लोमा वालों के पास कम से कम 2 साल का एक्सपीरियंस और डिग्री वालों के पास न्यूनतम 1 साल काम का अनुभव होना चाहिए।

जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल): मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम तीन साल का डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में 65 प्रतिशत अंकों के साथ डिप्लोमा (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 55 प्रतिशत) या इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में 55 प्रतिशत (एससी/ एसटी/पीडब्ल्यूबीडीके लिए यह 45 प्रतिशत) अंकों के साथ डिग्री प्राप्त की हो। डिप्लोमा धारक अभ्यर्थियों के पास काम करने का 2 साल का अनुभव और डिग्री वालों को एक साल का अनुभव चाहिए।

भर्ती आयोग-भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)
रिक्तियां-11
आवेदन की डेट्स-16 अप्रैल – 6 मई 2026
आयुसीमा-20-30 वर्ष तक। कैंडिडेट की जन्मतिथि 2 अप्रैल 1996 से पहले और 1 अप्रैल 2006 के बाद की नहीं होनी चाहिए।
सैलरी-जेई की स्टार्टिंग बेसिक पे सैलरी मंथली 47,700/- है। लेकिन इसमें अन्य भत्ते भी जुड़ेंगे। कुल मिलाकर वर्तमान में जूनियर इंजीनियर को करीब 91,309 प्रति माह वेतन मिल रहा है।
सेलेक्शन प्रोसेस-ऑनलाइन रिटन एग्जाम और लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LPT)
भर्ती का नोटिफिकेशन-MSID130331806 RBI JE Recruitment 2026 Notification PDF
आवेदन करने का सीधा लिंक-https://ibpsreg.ibps.in/rbijeapr26/basic_details.php

रिटन एग्जाम
आरबीआई जेई की लिखित परीक्षा 300 अंकों की होगी। जो 06 जून 2026 को होनी प्रस्तावित है। इसमें इंग्लिश लैंग्वेज से 50, इंजीनियरिंग डिसीप्लीन पेपर-1 से 40, इंजीनियरिंग डिसीप्लीन पेपर-II से 40, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग से 50 सवालों को मिलाकर कुल 180 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 150 अंकों की होगी। रिटन एग्जाम में चयनित उम्मीदवारों को लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

आरबीआई जेई भर्ती में अप्लाई कैसे करें?
रिजर्व बैंक जेई भर्ती में जो अभ्यर्थी अप्लाई करना चाहते हैं, वो नीचे बताए स्टेप्स फॉर्म भरने के लिए फॉलो कर सकते हैं।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएं।
यहां आपको Recruitment for the Post of Junior Engineer (Civil/Electric) Panel Year 2026 का लिंक नजर आएगा। आप जैसे ही इसपर क्लिक करेंगे आपके सामने आईबीपीएस की विंडो खुल जाएगी।
अगर आप यहां नए हैं, तो पहले Click here for New Registration के लिंक पर क्लिक करें। क्योंकि आपके पहले रजिस्ट्रेशन नंबर क्रिएट करना होगा।
यहां अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, जैसी डिटेल्स भरकर Save&Next करें।
अपना फोटो और हस्ताक्षर भी सही साइज में स्कैन करके अपलोड करें। रजिस्ट्रेशन नंबर क्रिएट होने के बाद पासवर्ड की मदद से वेबसाइट पर फिर से लॉगइन करें।
अब अपने माता-पिता का नाम, उम्र, कैटेगिरी, पता, 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन के मार्क्स जैसी सभी डिटेल्स भरें।
फॉर्म में पूरी डिटेल्स भरने के बाद डॉक्यूमेंट अपलोड का विकल्प आएगा।
इसमें अपना फोटो ग्राफ और हस्ताक्षर स्कैन करके सही साइज में अपलोड करें।
पेमेंट का ऑप्शन आने के बाद एप्लीकेशन फीस भरें और फॉर्म को सब्मिट कर दें।
ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म सब्मिट करने के लिए एससी/ एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/एक्स सर्विसमैन कैंडिडेड्ट को 50 रुपये आवेदन शुल्क जमान करना होगा। वहीं जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 450 रुपये है। पेमेंट के बिना आपका फॉर्म पूरा नहीं माना जाएगा। ऐसे में ध्यान से एप्लीकेशन फीस जरूर सब्मिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button