उत्तराखंडबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

श्रीनगर में 5 मई को रोजगार महाकुंभ, AUTO सेक्टर की दिग्गज कंपनियों में नौकरी का मौका

Listen to this article

केएस रावत। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में आने वाली 5 मई 2026 को सुबह 11 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), श्रीनगर (गढ़वाल) में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन होेने जा रहा है। मेला पूर्वाह्न 11 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने का मौका मिलेगा।

ऑटोमोबाइल सेक्टर की प्रमुख कंपनियां ले रही हैं भाग
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी लैंसडाउन उत्तम कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस रोजगार मेले में हरिद्वार परिक्षेत्र की ऑटोमोबाइल सेक्टर की प्रमुख कंपनियां भाग लेंगी। इनमें JK Tyre, Mahindra & Mahindra, Bajaj Auto, Rockman Industries, Shivam Autotech तथा Munjal Showa सहित लगभग 10 से 12 औद्योगिक इकाइयों के शामिल होने की संभावना है।

लगभग 700-800 पदों पर भर्ती होने की संभावना
उन्होंने बताया कि मेले के माध्यम से करीब 700 से 800 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। हालांकि पदों की संख्या कंपनियों की आवश्यकता के अनुसार परिवर्तनीय हो सकती है। https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई (फिटर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, ऑटोमोबाइल), डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल) तथा बीएससी स्नातक निर्धारित की गई है।

यदि आपने अभी तक NCS पोर्टल National Career Services या स्थानीय सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण नहीं कराया है तो इसे 5 मई से पहले जल्द पूरा कर लें। मेले में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर साथ लाना बेहतर रहता है। यह मेला उन युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है जो पढ़ाई पूरी करने के बाद सीधे जाब प्लेसमेंट की तलाश कर रहे हैं। http://देश विदेश की ताजा खबरों के लिए देखते रहिये https://sarthakpahal.com/

सेवायोजन विभाग ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे अपने साथ नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, अद्यतन बायोडाटा, सभी शैक्षिक प्रमाण पत्र एवं सेवायोजन पंजीकरण प्रमाण पत्र लेकर निर्धारित तिथि एवं समय पर मेले में उपस्थित हों।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button