उत्तराखंडबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिक

भारी विरोध के बाद झुका टोल प्रबंधन, बहादराबाद टोल पर स्थानीय लोगों को टैक्स से मुक्ति

Listen to this article

हरिद्वार, 5 मई। मंगलवार सुबह ज्वालापुर विधानसभा से कांग्रेस विधायक रवि बहादुर ने बहादराबाद टोल प्लाजा का घेराव किया. इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल रहे. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन के दौरान टोल प्लाजा पर ही धरना जमा दिया.

स्थानीय लोगों को बड़ी राहत
हरिद्वार के बहादराबाद टोल प्लाजा पर अब 10 किलोमीट के दायरे में आने वालेे गांवों और मोहल्लों के निवासियों को टोल टैक्स में छूट दी गयी है। इसके लिए स्थानीय निवासियों को अब भारी भरकम टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा। इस छूट का लाभ लेने के लिए स्थानीय लोगों को आधार कार्ड और वाहन के पंजीकरण दस्तावेज दिखानें होंगे, जिसमें स्थानीय पता दर्ज होना अनिवार्य है। इसके अलावा प्रशासन और टोल प्रबंधन के बीच हुई वार्ता के अनुसार पात्र ग्रामीणों के लिए विशेष पास जारी जा रहे हैं, ताकि बार-बार पहचान पत्र दिखाने की झंझट न रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विधायक रवि बहादुर ने किया टोल प्लाजा का घेराव
विधायक रवि बहादुर ने आरोप लगाया कि नियमों के विपरीत जाकर टोल कर्मियों द्वारा क्षेत्र के स्थानीय लोगों जबरन टोल वसूला जा रहा है, जबकि उन्हें छूट मिलनी चाहिए. आये दिन टोल कर्मी राहगीरों से अभद्रता और मारपीट करते हैं. रवि बहादुर ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के लोग टोल भी खेल रहे हैं. सुविधा के नाम पर टोल पर जाम मिलता है, एम्बुलेंस निकाने जाने की जगह नहीं मिल पाती.

सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा. प्रदर्शन के दौरान लोगों ने टोल फ्री करवा दिया. वाहनों को बिना शुल्क गुजरने दिया. मौके पर पहुंची पुलिस टीम स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों पर अड़े रहते हुए प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है. http://देश विदेश की ताजा खबरों के लिए देखते रहिये https://sarthakpahal.com/

टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग
स्थानीय लोगों को रोजगार देने की बजाय बाहरी लोगों को टोल पर रखा गया है. चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक विरोध जारी रहेगा. वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजवीर चौहान ने कहा जब बहादराबाद टोल प्लाजा को शुरू किया गया था, तब स्थानीय लोगों को टोल टैक्स से छूट देने का वादा किया गया था. अब यह सरकार अपने वादे से मुकर गई है. स्थानीय लोगों के आधार कार्ड देखने के बाद भी टोल कर्मी टैक्स काट लेते हैं. वहीं यूथ कांग्रेस के जिला सचिव सार्थक ठाकुर ने कहा कि यदि टोल कर्मियों की मनमानी नहीं रोकी गई तो, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता टोल प्लाजा पर उग्र आंदोलन करेंगे.

दो घंटे बाद टोल प्रबंधन से जुड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे. टोल प्रबंधन के बीच वार्ता की गई. वार्ता में तय हुआ कि एक लेन स्थानीय लोगों के लिए टैक्स फ्री रहेगी. इसके बाद धरने को समाप्त किया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button