BEd-MEd और इंटिग्रेटेड कोर्स में एडमिशन के लिए एनसीईआरटी एंट्रेंस के आवेदन की अंतिम तिथि 5 जून

नई दिल्ली, 30 मई। शिक्षक बनने का सपना देखने वालों के लिए NCERT अच्छा अवसर लेकर आया है। नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों को B.Ed, M.Ed, इंटिग्रेटेड B.Ed-M.Ed, इंटिग्रेटेड MSc.Ed और अन्य कोर्स में एडमिशन मिलेगा।
एनसीईआरटी एंट्रेंस एग्जाम के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट cee.ncert.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 जून 2026 तय की गई है। यहां आवेदन प्रक्रिया, कोर्स और काॅलेज से जुड़ी डिटेल देख लें।
NCERT CEE 2026 के बाद BEd सहित इन कोर्स में एडमिशन
एनसीईआरटी एंट्रेंस एग्जाम 2026 के माध्यम से कई एजुकेशन प्रोग्राम में एडमिशन दिया जाएगा। इनमें बैचलर ऑफ एजुकेशन (B.Ed), मास्टर ऑफ एजुकेशन (M.Ed), इंटिग्रेटेड B.Ed-M.Ed, इंटिग्रेटेड MSc.Ed और एजुकेशन टेक्नोलाॅजी में MA शामिल हैं। ये सभी कोर्स टीचिंग करियर के लिए छात्रों को प्रोफेशनल ट्रेनिंग देते हैं और शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने का अवसर देते हैं।
NCERT एंट्रेंस के बाद किन काॅलेजों में मिलेगा एडमिशन?
यह प्रवेश परीक्षा NCERT के रीजनल इंस्टीट्यूट्स ऑफ एजुकेशन (RIE) में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है। देश के अलग-अलग काॅलेजों में एडमिशन मिलता है-
RIE अजमेर
RIE भोपाल
RIE भुवनेश्वर
RIE मैसूर
RIE नेल्लोर
NERIE शिलांग।
28 जून को होगी NCERT CEE 2026 परीक्षा
एनसीईआरटी सीईई 2026 की परीक्षा 28 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में होगी, यानी उम्मीदवारों को ऑनलाइन कंप्यूटर पर परीक्षा देनी होगी। परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उपलब्ध कराई जाएगी।
NCERT CEE 2026 के लिए योग्यता
एनसीईआरटी एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया कोर्स के अनुसार अलग-अलग है। यहां देखें-
2 साल के लिए B.Ed कोर्स के लिए ग्रेजुएशन या पोस्टग्रेजुएशन में 50% अंक या इंजीनियरिंग में 55% अंक जरूरी हैं।
इंटिग्रेटेड MSc.Ed के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है।
जनरल कैटेगरी के लिए न्यूनतम 50% अंक आवश्यक हैं।
SC/ST/PwD वर्ग के लिए न्यूनतम 45% अंक निर्धारित हैं।
2024 और 2025 में 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
इंटिग्रेटेड B.Ed-M.Ed के लिए उम्मीदवार के पास पोस्टग्रेजुएट डिग्री होना जरूरी है।
न्यूनतम 55% अंक या समकक्ष ग्रेड होना आवश्यक है।
NCERT परीक्षा के लिए आवेदन कैसे करें?
NCERT CEE 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है-
कैंडिडेट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cee.ncert.gov.in पर जाएं
अब विंडो ओपन होने पर NCERT CEE 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें
पेज ओपन होने पर नया रजिस्ट्रेशन पूरा करें
आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सही-सही भरें
जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें
आवेदन शुल्क का भुगतान करें
फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
NCERTके अनुसार, CEE परीक्षा के अंकों को 60 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा जबकि शेष 40 प्रतिशत वेटेज कैंडिडेट्स के एकेडमिक रिकॉर्ड के आधार पर तय होगा। इसका मतलब है कि प्रवेश परीक्षा के साथ-साथ पिछली पढ़ाई में आपका प्रदर्शन भी चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।



