उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबर

नैनीताल HC में राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह की जमीन को लेकर बड़ा फैसला, होगी सरकार के नाम

Listen to this article

नैनीताल, 4 जून। जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की कोर्ट ने भूमि उपयोग एवं भू-सुधार कानूनों के उल्लंघन के प्रकरणों पर सुनवाई करते हुए कई भूखंडों को राज्य सरकार के पक्ष में निहित करने के आदेश पारित किए हैं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण एवं चर्चित प्रकरण उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के कुंडा के विधायक व पूर्व मंत्री रघुनाथ प्रताप सिंह उर्फ राजा भैय्या की पत्नी भानवी सिंह के नाम की भूमि का मामला भी है। डीएम कोर्ट की इस कार्रवाई को भूमि उपयोग नियमों के प्रभावी अनुपालन तथा कृषि एवं बागवानी प्रयोजनों के लिए आवंटित भूमि के दुरुपयोग पर नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

बागवानी के लिए खरीदी थी जमीन
दरअसल दो दशक पहले नैनीताल के कैंची धाम तहसील अंतर्गत सिल्टोना गांव में पूर्व मंत्री व विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह, निवासी बैंती कोठी, बैंती ऊपरहार, प्रतापगढ़ (कुंडा) उत्तर प्रदेश की ओर से बागवानी प्रयोजन के लिए क्रय की गई थी। कोर्ट में मामला आने के बाद जिला प्रशासन की ओर से इस

भूमि भानवी सिंह के पक्ष में बनाए रखने का निर्णय
भूमि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में भूमि पर स्थित 27 नाशपाती के वृक्षों तथा उनके लिए छह फीट चौड़ा पहुंच मार्ग सुरक्षित रखने के बाद 0.0344 हेक्टेयर भूमि भानवी सिंह के पक्ष में बनाए रखने का निर्णय लिया गया। जबकि अवशेष 0.5206 हेक्टेयर भूमि को राज्य सरकार के पक्ष में निहित करने के आदेश दिए गए हैं। कोर्ट ने इस मामले में उद्यान विभाग से हार्टीकल्चर टैक्नोलॉजी मिशन के अंतर्गत एक हेक्टेयर में कितने पेड़ हो सकते हैं, इसको लेकर भी रिपोर्ट मांगी थी, जिसके बाद आदेश पारित किया गया।

कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान भानवी सिंह भी पेश हुई थी। यहां उल्लेखनीय है कि शादी के 28 साल बाद कुंडा के विधायक राजा भैया का पत्नी भानवी सिंह के साथ तलाक व घरेलू हिंसा का कानूनी विवाद चल रहा है। यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button