इंडिया T20 टीम का ऐलान, वैभव की धमाकेदार एंट्री, सूर्या, रिंकू सिंह और हार्दिक भी बाहर

स्पोर्ट्स डेस्क। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के अलावा एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम का सेलेक्शन 6 जून (शनिवार) को हुआ. चयनकर्ताओं ने जो टीम चुनी है, उससे बड़े मैसेज निकलकर सामने आए हैं. आईसीसी मेन्स टी20 विश्व कप 2026 में भारत को चैम्पियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को ना सिर्फ कप्तानी से हटाया गया, बल्कि टी20 टीम से भी बाहर कर दिया गया. उनकी जगह श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंपी गई है.
सूर्यकुमार, हार्दिक और रिंकू सिंह भी बाहर
सिलेक्शन कमेटी ने सबसे बड़ा और कठोर फैसला ये लिया कि बोर्ड ने पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव से कप्तानी छीनने के साथ साथ टीम से भी ड्रॉप कर दिया, जबकि अक्षर पटेल को भी उपकप्तानी से हटा दिया गया है, लेकिन वो टीम में अपनी जगह बरकरार रखने में सफल रहे हैं. बीसीसीआई ने टीम के खतरनाक ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को भी सभी T20I टीमों से बाहर करके चौंका दिया है. हालांकि चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने प्रस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हार्दिक इंग्लैंड के खिलाफ ODI टीम का हिस्सा होंगे और T20I टीम में कुछ रोटेशन किया जाएगा. हार्दिक की बॉलिंग के आधार पर भी उनका आकलन किया जाएगा और सिलेक्शन कमिटी उसी के आधार पर फैसला लेगी, अगर वह अच्छी बॉलिंग करते हैं, तो हम देखेंगे कि वह कैसा प्रदर्शन करते हैं.
वैभव-प्रिंस की पहली बार टीम में एंट्री
बोर्ड ने IPL में शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाले दो युवा खिलाड़ियों को इनाम दिया है. जिसमें 15 वर्षीय युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी और तेज गेंदबाज प्रिंस यादव का नाम शामिल है. वैभव IPL 2026 में सबसे ज्यादा 776 रन बनाकर आरेंज कैफ होल्डर रहे थे, जबकि दिल्ली के प्रिंस यादव ने उसी सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स से खेलते हुए कुल 16 विकेट लिए थे. सबसे बड़ी चर्चा 15 वर्षीय बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर है, जिन्हें पहली बार भारतीय सीनियर टीम में मौका मिला है. आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 में अपने तूफानी प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरने वाले वैभव अब टीम इंडिया की जर्सी में नजर आएंगे. पिछले कुछ दिनों से श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने की खबरें सामने आ रही थीं और अब भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने इस पर आधिकारिक मुहर लगा दी. श्रेयस ने आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 2023 में खेला था, लेकिन घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार शानदार प्रदर्शन ने उन्हें फिर से टीम में जगह दिला दी.
आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए भारतीय टी20 स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, इशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी.
सीरीज का कार्यक्रम
भारत को 26 और 28 जून को आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 खेलने हैं, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ एक जुलाई से होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज में पांच टी20 और तीन वनडे मैच खेले जाने हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच एक जुलाई को चेस्टर ली में होगा। इसके बाद चार, सात, नौ और 11 जुलाई को शेष चार मैच खेले जाएंगे। इसके बाद बर्मिंघम में 14 जुलाई से दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी जिसका आखिरी मैच 19 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। वहीं, सितंबर-अक्तूबर में जापान में एशियाई खेल होने हैं जिसमें भारत अपने खिताब का बचाव करने उतरेगा।
श्रेयस अय्यर इसके हकदार थे: अजीत अगरकर
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने बताया कि T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद श्रेयस अय्यर को कप्तान नियुक्ति करना एक नई शुरुआत का हिस्सा है. अगरकर ने कहा कि श्रेयस का टीम से बाहर रहना अजीब था, लेकिन अब उन्हें जगह मिल गई है और उन्होंने इसे अपनी मेहनत से हासिल किया है. बल्ले से उनके प्रदर्शन के अलावा, कप्तान के तौर पर भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है, उन्होंने KKR के साथ एक बार खिताब जीता है और PBKS के साथ भी कुछ बहुत अच्छे सीजन खेले हैं. उनका T20I टीम का हिस्सा न होना अजीब था, लेकिन अब उन्हें जगह मिली है, तो उन्होंने इसे अपनी काबिलियत से हासिल किया है.’
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम
इसके साथ साथ BCCI ने एशियन गेम्स के लिए भी 16 सदस्यीय एक मजबूत टीम चुनी है, जिसमें जसप्रीत बुमराह को भी शामिल किया गया है. श्रेयस अय्यर इस टूर्नामेंट में टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे.
भारतीय टी20 स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.



