उत्तराखंडदेश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नरवीडियोसामाजिकस्वास्थ्य

उद्योगपति आनंद महिंद्रा बढ़ायेंगे नैनीताल के नन्हे जादूगर के कदम, पढ़ाई का उठायेंगे खर्च video

नैनीताल, 6 जून। मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया प नैनीताल की सड़कों पर करतब दिखाने वाले एक 8 वर्षीय जादूगर का वीडियो शेयर करते हुए उसकी मदद की पेशकश की है। आनंद महिंद्रा बच्चे की कला और गजब के आत्मविश्वास से बेहद प्रभावित हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि क्या कोई मेरी उसके माता-पिता तक पहुंचने में मदद कर सकता है. वहीं आनंद महिंद्रा ने बच्चे की पढ़ाई-लिखाई और जादू में उसकी दिलचस्पी को बढ़ावा देने में मदद की पेशकश की है. जिसके बाद सोशल मीडिया पर आनंद महिंद्रा के पोस्ट पर अच्छे खासे रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं.

नैनीताल की सड़कों पर पैसे के लिए घूमता नन्हा जादूगर
इस बच्चे का नाम साहिल है, जिसकी उम्र 8 साल है। यह मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में उसका परिवार उत्तराखंड के रामनगर (नैनीताल जिला) में रेलवे स्टेशन के पास किराये के कमरे में रहता है।

वीडियो में बच्चे की हाथ की सफाई देखिये
वायरल वीडियो में साहित नैनीताल के एक रास्ते पर खड़ी भीड़ के सामने बेहद आत्मविश्वास के साथ हाथ की सफाई दिखा रहा है। साहिल हाथ में एक बैग और छोटे कटोरे, एक जादुई छड़ी, एक सिक्का और छोटी लाल गेंदें से करतब दिखाते दिखाई दे रहा है और लोग उसके करतब देख हैरान रह जाते हैं. वह दर्शकों के जूते, कान और नाक से सिक्के निकालने का नाटक कर लोगों को खूब हंसा रहा है।  देखिये वीडियो…

सरोवर नगरी नैनीताल की सड़कों पर लोगों को अपना जादू दिखाकर आकर्षित करने वाले साहिल पर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा की नजर पड़ी है. आनंद महिंद्रा उत्तराखंड के नैनीताल के इस किशोर जादूगर के हुनर से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने लड़के को सपोर्ट करने की इच्छा जाहिर कर दी. मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि वो इस हुनरमंद बच्चे की पढ़ाई-लिखाई और जादू में उसकी दिलचस्पी को बढ़ावा देना चाहते हैं. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि क्या कोई मेरी उसके माता-पिता तक पहुंचने में मदद कर सकता है.

Related Articles

Back to top button