फुटबॉल के महाकुंभ का आगाज, शकीरा के ‘डैशिंग’ डांस और ‘हिप्स डोंट लाई’ में झूमा अज्टेका

स्पोर्ट्स डेस्क। फीफा विश्व कप 2026 का आगाज हो गया है। टूर्नामेंट की पहली ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन मेक्सिको सिटी के एस्टाडियो एज्टेका स्टेडियम में किया गया। मेक्सिको के साथ अमेरिका और कनाडा भी टूर्नामेंट के मेजबान हैं। इन दोनों देशों में भी ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। टूर्नामेंट का पहला मैच मेक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच है।
शकीरा और बरना बॉय ने मचाया धमाल
कोलंबिया की सिंगर और डांसर शकीरा ने अपने परफॉरमेंस से महफिल लूट ली। उन्होंने नाइजीरियाई एफ्रोबीट स्टार बर्ना बॉय के साथ अपना मशहूर गाना ‘डाई डाई’ पर लाइव परफॉर्मेंस दी। शकीरा ने जब अपने सिग्नेचर डांस मूव्स और बेमिसाल एनर्जी के साथ इस गाने को गाया, तो पूरा स्टेडियम झूम उठा। यह गाना फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ऑफिशियल गानों में से एक है।
अज्टेका स्टेडियम ने रचा इतिहास
मेक्सिको सिटी का एस्टाडियो अज्टेका दुनिया का पहला ऐसा स्टेडियम बन गया है, जिसने तीन अलग-अलग फीफा विश्व कप (1970, 1986 और 2026) के मैचों की मेजबानी की है। इसी मैदान पर पेले और माराडोना जैसे दिग्गजों ने कभी ट्राफी उठाई थी। उद्घाटन के दौरान मैदान के बीचों बीच एक विशाल फीफा ट्राफी का माडल भी पेश किया गया।
मेक्सिको की संस्कृति और संगीत का अनूठा संगम
2026 फीफा वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत एक शानदार डांस और थिएट्रिकल परफॉर्मेंस के साथ हुई। वह मेक्सिको की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक जड़ों को दर्शाता है। मैक्सिको के लोकप्रिय बैंड मना ने शानदार आतिशबाजी के बीच लाइव म्यूजिक की शुरुआत की।
कई ग्रुप ने किया दर्शकों का मनोरंजन
मैक्सिकन पॉप बैंड ‘माना’ ने अपने परफॉर्मेस से दर्शकों में जोश भर दिया। इसके बाद कोलंबियाई सिंगर जे बाल्विन ने भी अपने गाने गाए। म्यूजिकल समूह लॉस एंजिल्स अजुल्स ने अपने परफॉर्मेंस से सभी को मंत्रमुक्त कर दिया।
स्टेडियम में आतिशबाजी हुई
2026 वर्ल्ड कप से पहले ओपनिंग सेरेमनी के दौरान आतिशबाजी भी हुई। 70 हजार से ज्यादा क्षमता वाले एस्तादियो एज्टेका स्टेडियम में दर्शकों को पहले कभी ऐसा नजारा देखने को नहीं मिला था।
ओपनिंग मैज में मैक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को 2 गोल से हराया
इस रंगारंग शुरुआत के बाद टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मेजबान मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीज खेला गया। घरेलू दर्शकों की मौजूदगी में मैक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी जीत का खाता खोला।



