
टिहरी, 11 जून। उत्तराखंड के टिहरी जिले से बड़ी खबर सामने आई है. उत्तराखंड के एक और जवान देश की सेवा करते हुए शहीद हो गया. बताया जा रहा है कि घनसाली क्षेत्र के मेन्डू सिंदवाल गांव निवासी 21 वर्षीय अग्निवीर जवान रोहित रावत दस जून को जम्मू में अपनी ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए.
20 गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे रोहित रावत
रोहित रावत एक साल पहले ही भारतीय सेना में भर्ती हुई थे. रोहित रावत 20 गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे. कल शाम ही रोहित का पार्थिव शरीर उनके पैतृव गांव पहुंचा. अपने लाल को तिरंगे में लिपटा देख परिजनों में कोहराम मच गया. पूरा गांव इस वक्त शोक में डूबा हुआ है. आसपास के गांव के लोग भी मेन्डू सिंदवाल पहुंचे और शहीद रोहित को श्रद्धांजलि दी.
अपने लाल रोहित के जाने का गम
ग्रामीणों का कहना है कि जहां उन्हें अपने लाल रोहित के जाने का गम है तो वहीं उन्हें गर्व भी है कि उन्होंने इनती कम उम्र में देश सेवा को चुना था. रोहित के परिजनों का इस वक्त रो-रोकर बुरा हाल है. आज सैन्य सम्मान के साथ रोहित रावत का अंतिम संस्कार किया जाएगा.
एक साल पहले हुए थे भर्ती
रोहित रावत एक साल पहले सेना में बतौर अग्निवीर भर्ती हुए थे। उन्होंने हाल ही अपनी 6 महीने की कठिन ट्रेनिंग पूरी की थी, जिसके बाद उनकी पहली पोस्टिंग जम्मू क्षेत्र में हुई थी। जानकारी के अनुसार 10 जून की सुबह जम्मू में तैनाती के दौरान रोहित अपनी ही सर्विस रायफल से गोली लगने से शहीद हो गये। हालांकि गोली किन परिस्थितियों में लगी, इसकी पूरी और आधिकारिक पुष्टि सेना की जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
आज होगा अंतिम संस्कार
शहीद जवान का पार्थिक शरीर सैन्य वी वाहन से उनके पैतृक क्षेत्र घनसाली पहुंच चुका है। आज शुक्रवार 12 जून को उनके पैतृक घाट पर पूरे राजकीय सम्मान और सैन्य सम्मान के साथ इस वीर सपूत को अंतिम विदाई दी जायेगी। सेना के जवानों की मौजूदगी में उन्हें मुखाग्नि दी जायेगी।



