उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरसामाजिकस्वास्थ्य

देहरादून के बैरागीवाला में पानी को लेकर दो समुदायों में खूनी संघर्ष, एक की मौत, कई घायल

Listen to this article

देहरादून, 13 जून। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरागीवाला में दो पक्षों में आपसी कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई. आपसी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए नजदीती अस्पताल में भर्ती किया गया है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही भारी तादाद में पुलिस बल मौके पर पहुंची और माहौल शांत करने में जुटी रही है. वहीं विधायक मुन्ना सिंह चौहान भी घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे.

कहासुनी के बाद विशेष समुदाय के लोग बेलचे, हथौड़ा लेकर पहुंचे मारपीट करने


जानकारी के अनुसार विकासनगर के बैरागीवाला निवासी विशेष समुदाय परिवार की अन्य परिवार के बीच किसी बात को लेकर विवाद है. शनिवार शाम को दोनों पक्षों के बीच कुलावे से पानी को लेकर कहासुनी हो गयी. आरोप है कि उसके बाद विशेष समुदाय के 10 लोग बेलचे व हथोड़ा लेकर व्यक्ति के घर में घुस आए और परिजनों के साथ मारपीट करने लगे. इसी दौरान आरोपियों ने विनोद के सिर पर हथोड़े से कई वार कर गंभीर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले. चारों घायलों को तुरंत लेहमन अस्पताल ले जाया गया, जहां पर विनोद को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन घायलों अशोक, सुषमा व राजेश कुमार का इलाज चल रहा है.

तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात
विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और पुलिस-प्रशासन को आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश दिए. उसके बाद मुन्ना सिंह चौहान ने अस्पताल में पहुंचकर घायलों का हाल जाना. घटना की सूचना मिलने पर हिंदू संगठन बैरागीवाला पहुंचे. तनावपूर्ण माहौल के कारण एसपी देहात पंकज गैरोला समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर माहौल को शांत करने में जुटी रहे एसपी देहात पंकज गैरोला ने बताया है. तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है. साथ ही आसपास के कोतवाली व थानों से भी पुलिस बल को मंगाया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button