उत्तराखंडबड़ी खबरशिक्षासामाजिक

पौड़ी गढ़वाल जिले में SIR वितरण के लिए 17 जून का तारगेट, लापरवाही पर कार्रवाई

Listen to this article

पौड़ी, 13 जून। उत्तराखंड में SIR के तहत मतदाता सूचियों को पूरी तरह शुद्ध और अपडेट करने का अभियान तेजी से चल रहा है। पौड़ी गढ़वाल सहित पूरे राज्य में इस समय बूथ लेबल अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित और संकलित करने का काम चल रहा है। जनपद में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा करते हुए अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी एफ.आर. चौहान ने अधिकारियों को 17 जून तक गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

17 जून तक का विशेष लक्ष्य
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. विजय जोगदंडे के निर्देशों के अनुसार पौड़ी गढ़वाल जिले में भी 17 जून 26 तक मतदाता गणना प्रपत्र का एक शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिये गये हैं, ताकि समय के अंदर कार्य पूरा हो सके। समीक्षा बैठक में सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में विधानसभा क्षेत्रवार प्रगति का आकलन किया गया और जिन क्षेत्रों में कार्य की गति अपेक्षाकृत धीमी है, वहां अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि कम प्रगति वाले बूथों की दैनिक निगरानी की जाए तथा आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त कार्मिकों और संसाधनों की व्यवस्था कर निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा किया जाए। उन्होंने बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा किए जा रहे डिजिटाइजेशन कार्य की भी समीक्षा की और जिन बूथों पर यह कार्य शुरू नहीं हुआ है, वहां तत्काल शुरुआत करने के निर्देश दिए।

सभी अधिकारियों को समय सीमा के भीतर SIR पूर् करने पर जोर
उन्होंने अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही सभी अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में सहायक निर्वाचन अधिकारी शांति लाल शाह, अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हेमंत काला सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे। निर्वाचन विभाग ने निर्धारित समयसीमा के भीतर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सभी लक्ष्यों को पूर्ण करने पर जोर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button