उत्तराखंडयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, सिमल्टी बने माध्यमिक शिक्षा निदेशक, रावत को प्राथमिक शिक्षा की कमान

Listen to this article

देहरादून, 30 जून। उत्तराखंड में विद्यालयी शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के लिए वार्षिक स्थानांतरण सत्र-2026 के अंतर्गत विद्यालयी शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. इसके तहत शिक्षा विभाग को नए माध्यमिक शिक्षा निदेशक और प्राथमिक शिक्षा को नए निदेशक के साथ विद्यालयी शिक्षा परिषद को नए सचिव मिले हैं.

शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल
उत्तराखंड शासन द्वारा 30 जुलाई को जारी आदेश के अनुसार विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों की तैनाती करते हुए विनोद प्रसाद सेमल्टी को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय का प्रभारी निदेशक नियुक्त किया गया है. वहीं केएस रावत को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ प्रभारी निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा तथा अपर परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है.

इन अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी
इसी क्रम में विनोद कुमार ढौंडियाल को उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर का प्रभारी सचिव बनाया गया है. इसके अलावा गोविन्द राम जायसवाल को जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) के साथ-साथ प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून तथा रणजीत सिंह नेगी को जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक), नैनीताल के पद पर तैनात किया गया है. नेगी को प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी, नैनीताल तथा लोक सेवा अधिकरण, नैनीताल में नोडल अधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है.

अनुभवी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपे जाने से शिक्षा विभाग के प्रशासनिक कार्यों में और अधिक गति आएगी तथा प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित करने में सहायता मिलेगी. इन नियुक्तियों से विभागीय समन्वय मजबूत होगा और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के प्रयासों को नई दिशा मिलेगी.
-धन सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button