उत्तराखंडशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

बंदियों के सुधार और पुनर्वास को बढ़ावा देने के लिए जिला कारागार पौड़ी में आधुनिक हेयर सैलून का शुभारंभ

Listen to this article

पौड़ी, 3 जुलाई, 26 जिला कारागार पौड़ी गढ़वाल में बंदियों के पुनर्वास, सुधार और सम्मानजनक जीवन की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से आधुनिक हेयर सैलून का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश धर्म सिंह ने सैलून का विधिवत उद्घाटन किया।

कारागार केवल दंड देने का स्थान नहीं, बल्कि समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का माध्यम भी
इस अवसर पर जिला न्यायाधीश धर्म सिंह ने कहा कि कारागार केवल दंड देने का स्थान नहीं, बल्कि सुधार, पुनर्वास और समाज की मुख्यधारा से पुनः जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि बंदियों को सम्मानजनक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना न्याय व्यवस्था की मानवीय भावना का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने विश्वास जताया कि हेयर सैलून जैसी सुविधा से बंदियों में आत्मविश्वास, आत्मसम्मान और अनुशासन की भावना विकसित होगी।

आधुनिक हेयर सैलून वंदियों को सामाजिक कार्यों के लिए करेगा प्रेरित
जेल अधीक्षक कौशल कुमार ने बताया कि हेयर सैलून की स्थापना कारागार में सुधारात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि जिला कारागार में बंदियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं, स्वच्छ वातावरण और गरिमापूर्ण जीवन उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके मानवाधिकारों के संरक्षण को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कारागार प्रशासन का उद्देश्य बंदियों को सकारात्मक माहौल प्रदान कर उन्हें समाज की मुख्यधारा में पुनर्स्थापित होने के लिए प्रेरित करना है। आधुनिक हेयर सैलून की सुविधा से बंदियों की दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ सुधारात्मक एवं पुनर्वासात्मक वातावरण को भी मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, न्यायिक अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button