यूपी के 8 जिलों में 12वीं पास महिलाओं के लिए आंगनवाड़ी भर्ती के आवेदन शुरू

सार्थकपहल.काम। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आंगनवाड़ी भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मेरठ, बागपत, बिजनौर आदि जिलों के बाद अब आगरा, मथुरा, मैनपुरी और अन्य जिलों में भी आंगनवड़ी हेल्पर के आवेदन शुरू हो गए हैं। इनके आधिकारिक नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जारी कर दिए हैं। 12वीं पास महिलाएं लास्ट डेट से पहले आंगनवाड़ी भर्ती का फॉर्म भर सकती हैं।
सबकी लास्ट डेट अलग-अलग
उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी की यह नई भर्ती देवरिया, मैनपुरी, संभल, औरेया, श्रावस्ती, चंदौली, आगरा और मथुरा को मिलाकर नए 8 जिलों के लिए आई है। इन जिलों की महिला अभ्यर्थी जो आंगनवाड़ी में भर्ती होना चाहती हैं, उनके लिए शानदार अवसर है। ध्यान रखें कि सभी की लास्ट डेट अलग-अलग है। ऐसे में आप जिस भी जिले से हैं, उसकी अंतिम तिथि जरूर नोट कर लें और इससे पहले अपना आवेदन सही दस्तावेजों के साथ जमा कर दें।
यूपी आंगनवाड़ी डिस्ट्रिक्ट वाइज वैकेंसी 2026
जिले का नाम-कुल रिक्तियां-लास्ट डेट
देवरिया-262-31 जुलाई 2026
मैनपुरी-70-30 जुलाई 2026
संभल-177-28 जुलाई 2026
औरेया-181-28 जुलाई 2026
श्रावस्ती-68-27 जुलाई 2026
चंदौली-126-25 जुलाई 2026
आगरा-322-25 जुलाई 2026
मथुरा-236-24 जुलाई 2026
कुल-1442
यूपी आंगनवाड़ी में कौन भर्ती हो सकता है?
शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) पास से लेकर ग्रेजुएशन-पोस्टग्रेजुएशन करने वाली महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती हैं।
उम्र: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका दोनों पदों के लिए 18 की उम्र से 35 साल तक की कैंडिडेट्स योग्य होंगी। उम्र सीमा 1 जुलाई 2026 को आधार मानकर देखी जाएगी। वहीं एज लिमिट के लिए अभ्यर्थी की हाई स्कूल मार्कशीट देखी जाएगी।
निवासी: अभ्यर्थी जहां से फॉर्म भर रही हैं, वहां की ग्राम सभा की निवासी होना जरूरी है। शहरी क्षेत्र में वार्ड का निवासी होना चाहिए।
जेंडर: केवल महिलाएं ही आंगनवाड़ी भर्ती में आवेदन की पात्र हैं।
आंगनवाड़ी भर्ती में सेलेक्शन कैसे होगा?
जारी हुए आधिकारिक विज्ञापन में बताया गया है कि आंगनवाड़ी भर्ती में उम्मीदवारों का सेलेक्शन मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा। यह 12वीं या समकक्ष या अधिकतम योग्यता पोस्ट ग्रेजुएशन में मिले मार्क्स के आधार पर तैयार की जाएगी। इसमें 10वीं के अंक नहीं देखे जाएंगे। मेरिट लिस्ट तैयार करने के लिए अंक प्रतिशत को 10 से विभाजित किया जाएगा। इसी तरह ग्रेडिंग और सीपीजीए फॉर्मेट को भी अंकों में बदला जाएगा।
यूपी आंगनवाड़ी भर्ती की जरूरी जानकारी
भर्ती-उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2026
जिले-देवरिया, मैनपुरी, संभल, औरेया, श्रावस्ती,चंदौली,आगरा, मथुरा
रिक्तियां-1442 (जिलेवार)
आवेदन करने की लास्ट डेट-24 जुलाई-31 जुलाई 2026
ऑफिशियल वेबसाइट-upanganwadibharti.in
योग्यता-12वीं पास
उम्र-18-35 वर्ष तक
भर्ती का नोटिफिकेशन-https://www.upanganwadibharti.in/
अप्लाई करने का लिंक-https://upanganwadibharti.in/helper-v2/users/registration.php
आंगनवाड़ी भर्ती के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी अन्य आईडी, 10वीं की मार्कशीट, 12वीं की मार्कशीट, ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन (जो भी लागू हो), मूल निवास प्रमाण पत्र (डिजिटल हस्ताक्षर से निर्गत), आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (ओबीसी/एसटी/एससी) जो भी लागू हो, विधवा अभ्यर्थी (पति का मृत्यु प्रमाण पत्र)
यूपी आंगनवाड़ी भर्ती में कैसे अप्लाई करें?
सभी जानकारी चेक करने के बाद जो अभ्यर्थी आंगनवाड़ी का फॉर्म भरने के इच्छुक हैं, वो नीचे बताए स्टेप्स फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं।
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
अगर आप नए हैं, तो पहले होमपेज पर Applicant Registration कॉलम में जाएं
यहां अपना नाम, पिता का नाम, जिला, मोबाइल नंबर, पासवर्ड, की डिटेल भरकर कैप्चा कोड भरकर Register पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन नंबर जनरेट होने के बाद आपको अपना बाकी का फॉर्म भरना होगा।
इसके लिए पहले वेबसाइट पर जाकर दोबारा से लॉगइन करें।
अब अपना नाम, मिता-पिता की जानकारी, उम्र, निवास, श्रेणी सभी सूचनाएं सही-सही भर दें।
ध्यान रखें की ये जानकारी हूबहू आपके डॉक्यूमेंट्स से मिलती होनी चाहिए। क्योंकि जानकारी का मिलान न होने पर आपका आवेदन रद्द भी हो सकता है।
अपने 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन या जो हायर एजुकेशन आपने फॉर्म में फिल की है, उसके डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
फॉर्म पूरा भरने के बाद इसे सबमिट करके प्रिंट आउट निकाल लें।
आंगनवाड़ी भर्ती में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर ही देखने के लिए उपलब्ध करवाई जाएगी। आवेदन के बाद लेटेस्ट जानकारी के लिए आपको यही विजिट करनी चाहिए।



