उत्तराखंडयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

एकेश्वर विकासखंड में जनसेवा शिविर का आयोजन, गांव-गांव पहुंच रही हैं सरकारी सेवाएं

Listen to this article

एकेश्वर, 17 जुलाई, 26. मुख्यमंत्री के निर्देशन में संचालित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण–जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत शुक्रवार को विकासखंड एकेश्वर सभागार में बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं तथा 123 पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही प्रदान किया।

दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ कार्यक्रम का शुुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पं. डॉ. राजेंद्र प्रसाद अण्थवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि जनसेवा शिविरों के माध्यम से सरकार स्वयं गांव-गांव पहुंचकर लोगों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध करा रही है, जिससे आमजन को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। उन्होंने विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण में जनभागीदारी पर भी जोर दिया।

शिविर में अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
शिविर में कृषि विभाग ने 6 किसानों को पौधे, उर्वरक एवं कृषि यंत्र वितरित किए, जबकि उद्यान विभाग ने 13 किसानों को सब्जियों के बीज उपलब्ध कराए। रीप एवं एनआरएलएम ने 10-10 लाभार्थियों को उत्पादन एवं विपणन संबंधी सहयोग दिया। बाल विकास विभाग ने 3 लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट वितरित की। स्वास्थ्य विभाग ने 35 तथा आयुष विभाग ने 36 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर दवाइयां वितरित कीं। राजस्व विभाग ने 2 कृषकों को आय प्रमाण-पत्र जारी किए तथा पशुपालन विभाग ने 8 पशुपालकों को पशु चिकित्सा संबंधी दवाइयां उपलब्ध कराईं। शिविर में कुल 54 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 51 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख पंकज बिष्ट, प्रधान संगठन अध्यक्ष पंकज पोखरियाल, विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र भट्ट, खंड विकास अधिकारी सौरभ हांडा, एडीओ पंचायत बनेश कुमार, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button