खेलदेश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नर

बिग बॉस 20 का ऐलान, नये मल्टी कलर लोगो के साथ प्रोमो आउट, इस बार भी सलमान ही संभालेंगे कमान

हैदराबाद, 22 जुलाई, 26. ‘बिग बॉस’ के फैंस का इंतजार खत्म हुआ. मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर ‘बिग बॉस 20’ का एेलान कर दिया है. बताया जा रहा है कि सलमान खान इस सुपरहिट रियलिटी शो के एक और सीजन को होस्ट करेंगे. मेकर्स और जियो हॉटस्टार ने सोशल मीडिया पर शो का बिल्कुल नया ‘आई लोगो’ (आंख वाला लोगो) भी जारी किया है।

नये लोगो और प्रोमो में क्या है खास
20वें सीजन के इस नये लोगो में खास तरह के वाइब्रेंट और मल्टीकलर पैटर्न का इस्तेमाल किया गया है। मेकर्स के मुताबिक ये रंग घर के अंदर बदलने वाले रिश्तों, दोस्ती, दुश्मनी और इमोशंस को दर्शाता है। लोगों में दिये गये मेटैलिक गोल्ड फिनिश के साथ शो के 20 साल लंबे और सफल सफर को सेलिब्रेट किया गया है। जैसे ही जियोहॉटस्टार ने इंस्टाग्राम पर शो का नया ‘आई लोगो’ (आंख वाला लोगो) दिखाया. जहां कई लोगों ने नए लोगो के डिजाइन की तारीफ की, वहीं दूसरों ने नए सीजन के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

लोगो की आइकानिक टैग लाइन
मेकर्स ने बिग बॉस 20 का प्रोमो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘दशकों बाद… अभी भी सबसे अधिक ध्यान खींचने वाला बिग बॉस 20 जल्द आ रहा है.’ 2 decades later still the most eye-conic one#BiggBoss20, jald aa raha hail! इस लोगो का डिजाइन रंग-बिरंगा और आकर्षक है, जो इस लंबे समय से चल रहे शो के एक नए अध्याय का संकेत देता है. हालांकि मेकर्स ने अभी तक प्रीमियर की तारीख नहीं बताई है, लेकिन उन्होंने इशारा दिया है कि बिग बॉस 20 ‘जल्द आ रहा है’. इस एलान से ऑनलाइन काफी उत्साह पैदा हो गया है.

सलमान खान ही करेंगे होस्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ब्लॉकबस्टर रियलिटी शो के एक और सीजन के लिए सलमान खान होस्ट के तौर पर वापसी करेंगे. वहीं, कई फैंस ने आने वाले सीजन के लिए अपनी विशलिस्ट भी शेयर करना शुरू कर दिया. सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली प्रतिक्रियाओं में कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट की वापसी की मांग शामिल थी.

संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट
पिछले कुछ हफ्तों से बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट्स के तौर पर कई नाम चर्चा में हैं. उनमें सोशल मीडिया व डिजिटल स्टार रैपर सैंटी शर्मा, जन्नत ज़ुबैर, मिस्टर फैजू (फैसल शेख), अरबाज़ पटेल, ऊर्फी जावेद, और अंजलि अरोड़ा जैसे नाम सामने आए हैं. इसके अलावा टीवी इंडस्ट्री के चर्चित चेहरों में करण पटेल, अर्जुन बिजलानी, निया शर्मा और रिद्धिमा गुप्ता के अलावा अन्य चर्चित नाम रुरु ठाकुर, भव्या सिंह, अरबाज पटेल के नामों की चर्चा है। ये वो सेलिब्रिटीज हैं, जिनके नाम सलमान खान के रियलिटी शो के लिए बातचीत करने की अफवाहें हैं. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इनमें से किसी भी नाम की पुष्टि नहीं की है. वैसे शो का प्रीमिटर करीब आते ही मेकर्स आधिकारिक तौर पर फाइनल कंटेस्टेंट्स की लिस्ट जारी करेंगे।

Related Articles

Back to top button