देश-विदेशशिक्षासामाजिक

डाक विभाग में स्टाफ कार ड्राइवर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 55 साल से ऊपर वाले भी करें आवेदन

सार्थकपहल.काम। ड्राइविंग आती है तो आपके लिए इस नई भर्ती में बढ़िया चांस हो सकते हैं। डाक विभाग को ड्राइवर चाहिए। इसके लिए इंडिया पोस्ट की तरफ से भर्ती का विज्ञापन भी जारी किया गया है। अगर आपकी उम्र ज्यादा है, तब भी कोई टेंशन की बात नहीं है क्योंकि एज लिमिट 55 साल से ज्यादा रखी गई है। लेकिन एक शर्त पूरी करनी होगी।

दरअसल डाक विभाग को मैनेजर, मेल मोटर सर्विस, बेंगलुरु ऑफिस के लिए स्टाफ कार ड्राइवर की जरूरत है। 11 पदों पर यह भर्ती निकाली गई है। इसमें से 10 पद एमएमएस बैंगलुरु और 01 पद एमएमएस सब-डिपो मैसूरु के लिए है। इन पदों पर पे लेवल -2 पर 7वें वेतन आयोग के मुताबिक प्रति माह वेतन मिलेगा। जो कि मंथली सैलरी के हिसाब के बढ़िया कहा जा सकता है।

डाक विभाग स्टाफ कार ड्राइवर के लिए योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए।
हल्के और भारी वाहन चलाने का वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।
हल्के और भारी वाहन ड्राइव करने का कम से कम 3 साल का अनुभव रखते हों।
मोटर मैकेनिज्म की अच्छी नॉलेज हो। (गाड़ी में छोटे-मोटी दिक्कतें खुद ही दूर कर पाएं)
डाक विभाग की इस भर्ती में प्रमुख शर्त यह है कि अभ्यर्थी पहले से केंद्रीय कर्मचारी होे चाहिए। क्योंकि यह भर्ती प्रतिनियुक्ति/समावेशन के आधार पर पूरी की जाएगी। इसमें पहले डाक विभाग के नियमित कर्मचारियों को मौका मिलेगा। जिसमें डिस्पैच राइडर और मल्टी टास्किंग स्टाफ शामिल होगा। अगर यहां से योग्य उम्मीदवार नहीं मिलते हैं, तो फिर अन्य विभागों के कर्मचारी नियुक्ति किए जाएंगे।

डाक विभाग स्टाफ कार ड्राइवर भर्ती 2026 डिटेल्स
विभाग- डाक विभाग
पद- स्टाफ कार ड्राइवर
वैकेंसी- 11
ऑफिशियल वेबसाइट- indiapost.gov.in
आवेदन शुरू- 1 अगस्त 2026
अप्लाई करने की लास्ट डेट- (रोजगार समाचार पत्र में विज्ञापन प्रकाशित होने के 60 दिनों के भीतर)
सैलरी- लेवल-2 (19900-63200/-) बेसिक सैलरी के साथ अन्य भत्ते भी मिलेंगे।
नियुक्ति प्रतिनियुक्ति/समावेशन (Deputation)
भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन- https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/132826195.cms

55 साल से ऊपर वाले भी योग्य
स्टाफ कार ड्राइवर की पोस्ट पर आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र सीमा 56 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऐसे में जो अभ्यर्थी योग्यता संबंधित शर्तों को पूरा करते हैं अगर उनकी उम्र 50 साल से ज्यादा है तो भी उन्हें इस भर्ती में आवेदन का मौका दिया जा रहा है। सश्स्त्र बलों से सेवा के बाद रिटायर्ड हो रहे उम्मीदवार या जिनका 1 साल के भीतर ट्रांसफर होना है, वो भी आवेदन कर सकते हैं।

डाक विभाग ड्राइवर भर्ती में आवेदन कैसे करें?
इस भर्ती में उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन पत्र डाक विभाग को भेजना होगा। इसके लिए आपको नोटिफिकेशन से ही एप्लिकेशन फॉर्म का फॉर्मेट मिल जाएगा। इसके ऊपर ‘Serving Eligible Govt Employee Only’ लिखा होगा।
इसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल लें।
अब सबसे ऊपर अपना नाम, जन्मतिथि, सर्विंग डिपार्टमेंट की जानकारी भरें। इसके बाद अपनी पोस्ट, लाइसेंस, अनुभव आदि पर Yes या No पर टिक करें।
नीचे अपनी सैलरी लिखें।
इसके बाद तारीख और जगह की जानकारी लिखें। बगल में अपने हस्ताक्षर करें।
आयुसीमा प्रमाण, सभी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन से जुड़े दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस, अप्वाइंटमेंट लेटर, जाति प्रमाण पत्र आदि डॉक्यूमेंट्स को स्वप्रमाणित करके फॉर्म में अटैच करें।
इसके बाद आपको ANNEXURE-II में उपलब्ध सर्टिफिकेट भी भरकर फॉर्म में लगाना होगा।
इसके बाद आवेदन पत्र को ‘मैनेजर, मेल मोटर सर्विस, बैंगलुरु-560001’ पते पर निश्चित अवधि में भेज दें।

भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button