उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

टिहरी में मेडिकल कालेज की मांग को बौराड़ी स्टेडियम से गणेश चौक तक विशाल रैली

टिहरी, 16 अगस्त, 26. नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर आंदोलन अब निर्णायक दौर में पहुंचता दिखाई दे रहा है. मेडिकल कॉलेज संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले आज 16 अगस्त 2026 से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया. धरने से पहले बौराड़ी स्टेडियम में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुये. जिसके बाद विशाल रैली के रूप में गणेश चौक स्थित धरना स्थल के लिए रवाना हुये. वहीं आंदोलन को नई टिहरी, बौराड़ी और भागीरथीपुरम के व्यापार मंडलों ने भी पूर्ण समर्थन दिया है. साथ ही बाजार बंद रखा गया है.

पहाड़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का रहा है अभाव
पहाड़ में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव लंबे समय से बड़ी समस्या बना हुआ है. टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार के लिए अक्सर ऋषिकेश और देहरादून रेफर करना पड़ता है. ऐसे में नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग लगातार जोर पकड़ रही है. मेडिकल कॉलेज संयुक्त संघर्ष समिति का कहना है कि मेडिकल कॉलेज अब केवल एक मांग नहीं रह गया है, बल्कि यह पूरे क्षेत्र की जरूरत और जनभावना बन चुका है.

टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में विशाल रैली
इसी मांग को लेकर आज बौराड़ी स्टेडियम में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुये. यहां से विशाल रैली निकालकर गणेश चौक स्थित धरना स्थल तक पहुंची. जहां अनिश्चितकालीन धरना शुरू हुआ. कुछ दिन पहले मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में भी बड़ी संख्या में लोग जुटे

आंदोलनकारियों की ओर से क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर जनहित की इस आवाज को मजबूती देने का आह्वान किया गया है. आंदोलन को स्थानीय व्यापारियों का भी खुला समर्थन मिला है. नई टिहरी, बौराड़ी और भागीरथीपुरम व्यापार मंडल ने मेडिकल कॉलेज की मांग को जायज बताते हुए धरने को पूर्ण समर्थन दिया है. समर्थन में बाजार बंद रखा गया है.

Related Articles

Back to top button