उत्तराखंडदेश-विदेशशिक्षासामाजिक

BEL कोटद्वार में हवलदार सिक्योरिटी के पदों पर भर्ती, सेना में 15 साल का अनुभव जरूरी

सार्थकपहल.काम। 10वीं तक पढ़े-लिखें हैं और अच्छी नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए बेहतरीन मौका है। रक्षा मंत्रालय की कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) में हवलदार सिक्योरिटी की रिक्तियां निकली हैं। कोटद्वार यूनिट में यह इस पद पर परमानेंट बेस पर रिक्रूटमेंट की जाएगी। ऐसे में इच्छुक कैंडिडेट्स कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर उपलब्ध आवेदन के लिंक पर अप्लाई कर सकते हैं।

बीईएल की इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को आवेदन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। सेलेक्शन प्रोसेस में शारीरिक सहनशीलता परीक्षा और लिखित परीक्षा को शामिल किया गया है। ये दोनों एग्जाम उत्तराखंड कोटद्वार में होंगे। शारीरिक सहनशीलता परीक्षा वाले दिन के लिए बीईएल द्वारा फॉर्म अलग से उपलब्ध करावाया जाएगा।

BEL हवलदार के लिए योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से SSLC (हाई स्कूल) 10वीं पास शैक्षिक योग्यता और अनुभव होना चाहिए।
कैंडिडेट के पास फायर ट्रेनिंग और ड्राइविंग लाइसेंस हो तो बेहतर है। इसके अलावा अभ्यर्थी का मेडिकल कैटेगिरी (AYE/SHAPE-I) होना चाहिए।
अभ्यर्थी ने भारतीय सशस्त्र बलों में 15 साल की सेवा दी हो।
जिला सैनिक कल्याण मंडल में रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है।
इंग्लिश/हिंदी पढ़ना और लिखना आना चाहिए।
अभ्यर्थी के पास पिछले और वर्तमान नौकरी से जुड़े एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट/डिस्चार्ज सर्टिफिकेट होने चाहिए।
1 अगस्त 2026 को जनरल कैटेगिरी के आवेदक की उम्र 43 वर्ष तक होनी चाहिए।

BEL हवलदार भर्ती की जरूरी जानकारी
कंपनी-भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL)
पद-हवलदार सिक्योरिटी
पोस्ट का नेचर-परमानेंट
रिक्तियां- 05
ऑफिशियल वेबसाइट-bel-india.in
शैक्षिक योग्यता-10वीं पास
नियुक्ति-कोटद्वार यूनिटभर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/133699423.cms
अप्लाई कहां करें https://jobapply.in/BEL2026KotdwarHavildarSecurity/login.aspx

सैलरी कितनी मिलेगी?
हवलदार सिक्योरिटी की पोस्ट पर नियुक्त कर्मचारियों को वेतन समूह-III, 20500-79000/- तक प्रति माह बेसिक सैलरी मिलेगी। इसके अलावा अन्य भत्ते जैसे मंहगाई भत्ता, मकान, किराया भत्ता, वार्षिक मूल वेतन के 30% अनुलाभ, ग्रुप इंश्योरेंस, पीएफ, ग्रेच्युटी आदि भी मिलेगा। ये सभी सैलरी में जुड़ने के बाद मासिक वेतन और भी ज्यादा आकर्षक हो जाएगा।

अप्लाई कैसे करें?
इस नई भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को बीईएल वेबसाइट के माध्यम से अप्लाई करना होगा।
इसके लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bel-india.in पर मौजूद आवेदन के लिंक पर जाना होगा।
यह आपको Job Notifications वाले कॉलम में Recruitment for the post Havildar (Security) for BEL Kotdwar Unit में वाले सेक्शन में मिलेगा।
यहां Click here to apply Online के लिंक पर जाएं।
अब पहले आपको Registeration के लिंक पर जाकर अपनी पंजीकरण संख्या क्रिएट करनी होगी।
इसके बाद लॉगइन करके अपनी बाकी की डिटेल्स भरें।
इस दौरान आपको अपने स्वप्रमाणित सर्टिफिकेट्स जैसे पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, 10वीं की मार्कशीट, जन्मतिथि प्रमाण पत्र के तौर पर अगर कोई दूसरा सर्टिफिकेट है, तो उसे अपलोड करें।
जिला सैनिक कल्याण में रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट भी अपलोड करना होगा।

इस भर्ती की लिखित और शारीरिक सहनशीलता परीक्षा की तारीख अलग से घोषित की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाएगी। अभी से आप सहनशीलता और लिखित परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। ताकि जब भी एग्जाम हो, तो उसके लिए आप प्रिपेयर रहें।

Related Articles

Back to top button