उत्तराखंडदेश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षा

शिक्षक और अभिभावकों के समन्वय से ही विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव : प्रो. योगेश शर्मा

यमकेश्वर, 10 सितंबर, 26. महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय, बिथ्याणी (यमकेश्वर), पौड़ी गढ़वाल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु शिक्षक-अभिभावक संघ की नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया। महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. (डॉ.) योगेश कुमार शर्मा ने की।

​बैठक के दौरान महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों को सुदृढ़ करने, छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास तथा संस्थान की प्रगति में अभिभावकों की सहभागिता को अधिक प्रभावी बनाने के विषय में विस्तृत चर्चा की गई। तत्पश्चात, उपस्थित समस्त अभिभावकों की सर्वसम्मति से शिक्षक-अभिभावक संघ की नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ।

​नवगठित कार्यकारिणी-अध्यक्ष: सुनीता देवी, ​उपाध्यक्ष: सतीश सिंह, ​सचिव: पूजा रानी (सहायक प्राध्यापक, हिंदी) और  ​कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रानी देवी, राखी देवी, रूपा देवी, उषा देवी एवं वेदकिशोर सिंह को चुना गया।

​शिक्षकों और अभिभावकों का सहयोग जरूरी: प्राचार्य
बैठक को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. (डॉ.) योगेश कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षक और अभिभावक के बीच निरंतर एवं बेहतर समन्वय से विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व और सर्वांगीण विकास को एक नई दिशा मिलेगी। उन्होंने सभी अभिभावकों से महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में नियमित रूप से सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

​नशा मुक्ति की दिलाई गई शपथ
कार्यक्रम का संचालन डॉ. नीरज नौटियाल तथा धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक-अभिभावक संघ की सचिव पूजा रानी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर एंटीड्रग समिति की समन्वयक डॉ. तनुजा बिष्ट द्वारा उपस्थित सभी अभिभावकों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर डॉ. गिरिराज सिंह, डॉ. विकास रंजन, डॉ. विनय कुमार पांडे, डॉ. सुनील देवरारी, डॉ. हिमानी बडोनी, डॉ. केशव प्रसाद डबराल, डॉ. सुरेश कुमार चौबे, प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह बिष्ट, बीना देवी सहित महाविद्यालय के अधिकांश प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button