उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

उत्तराखंड वन विकास निगम में स्केलर के 200 पदों पर ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर से शुरू

देहरादून, 16 सितंबर, 26. उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) UKSSSC ने उत्तराखंड वन विकास निगम में स्केलर (समूह ”ग”) के 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से 22 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां
भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को निर्धारित समय 22 अक्टूबर के भीतर ऑनलाइन फार्म भरना होगा। शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और शारीरिक मानक से जुड़ी विस्तृत जानकारी निगम द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति (नोटिफिकेशन) में गयी है। आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर निर्धारित की गई है। आयोग के सचिव एनएस डुंगरियाल के अनुसार अभ्यर्थियों को आनलाइन आवेदन के दौरान नाम और जन्मतिथि के सत्यापन के लिए हाईस्कूल प्रमाण-पत्र के साथ आधार कार्ड की दोनों तरफ की छायाप्रति अपलोड करना अनिवार्य होगा।

शारीरिक अर्हता एवं दक्षता परीक्षा की संभावित तिथि 26-27 अक्टूबर
आरक्षण से संबंधित श्रेणी और उपश्रेणी के प्रमाण-पत्र भी अपलोड करने होंगे। भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में अर्हकारी शारीरिक अर्हता एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसकी संभावित तिथि 26 और 27 अक्टूबर निर्धारित की गई है। शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को ही दूसरे चरण की वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय आफलाइन लिखित प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। आयोग के अनुसार लिखित परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाक से नहीं भेजे जाएंगे, बल्कि आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड करने होंगे। चयन प्रक्रिया से संबंधित सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

पारदर्शी चयन प्रक्रिया पर जोर
निगम अधिकारियों के अनुसार भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष संपन्न कराया जायेगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा और लिखित परीक्षा के आधार पर ही योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा। काफी समय बाद स्केलर के पदों पर निकली इस भर्ती से प्रदेश के बेरोजगार युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button