उत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरशिक्षासामाजिक

केदारनाथ-हेमकुंड साहिब के हेली टिकटों की बुकिंग आज दोपहर 5 बजे से होगी शुरू

देहरादून, 21 सितम्बर, 26. उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 के दूसरे चरण के तहत हेली सेवाओं का संचालन 15 सितंबर से शुरू हो गया है. जिसके लिए हेली टिकटों की बुकिंग 7 सितंबर को शुरू हुई. जिसके तहत 15 से 30 सितंबर तक के लिए बुकिंग पूरी हो चुकी है, तो वहीं अब 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक केदारनाथ धाम के लिए हेली टिकटों की बुकिंग 22 सितंबर की दोपहर 3 बजे से शुरू होने जा रही है.

1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक की हेली टिकट बुकिंग
इसके साथ ही एक अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक हेमकुंड साहिब के लिए हेली टिकटों की बुकिंग 22 सितंबर की दोपहर 5 बजे से शुरू होने जा रही है. ऐसे में जो श्रद्धालु हेली सेवाओं के जरिए बाबा केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के दर्शन करना चाहते हैं, वो 22 सितंबर को टिकट बुक कर सकते हैं.

IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट से ही बुक कराएं अपना टिकट
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के मुताबिक, अगले 15 दिनों के लिए कुल 8,340 टिकट केदारनाथ धाम के लिए बुक किए जाएंगे. इसी तरह अगले 10 दिन यानी 1 से 10 अक्टूबर तक के लिए करीब 600 टिकटों की बुकिंग हेमकुंड साहिब के लिए होगी. ऐसे में श्रद्धालु आईआरसीटीसी (IRCTC) की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.heliyatra.irctc.co.in/ के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं.

कितना है हेली किराया?
केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाओं का राउंड ट्रिप किराया पहले से ही तय है. जिसके तहत गुप्तकाशी से केदारनाथ धाम तक के लिए जीएसटी समेत 12,762 रुपए, फाटा से केदारनाथ धाम तक के लिए जीएसटी समेत 10,164 रुपए, सिरसी से केदारनाथ धाम तक के लिए जीएसटी समेत 6,390 रुपए किराया रखा गया है. इसके अलावा गोविंदघाट से घांघरिया टेक के लिए जीएसटी समेत 11,834 रुपए किराया है.

केदारनाथ धाम के लिए हेली की शटल सेवा 15 सितंबर से शुरू हो गई है. शुरुआती दौर में 15-15 दिन के लिए टिकटों की बुकिंग का स्लॉट खोला गया था. ऐसे में 22 सितंबर को केदारनाथ धाम के लिए 15 दिनों और हेमकुंड साहिब के लिए 10 दिनों के हेली टिकटों की बुकिंग स्लॉट खोला जा रहा है.
– प्रतीक जैन, सीईओ, नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण

यूकाडा सीईओ प्रतीक जैन ने आगे कहा कि ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं को हेली सेवाओं के जरिए यात्रा का लाभ मिल सके. इसके लिए चरणबद्ध तरीके से ही हेलीकॉप्टर की बुकिंग प्रक्रिया खोली जा रही है. वहीं, उन्होंने श्रद्धालुओं से ऑफिशियल वेबसाइट से बुकिंग कराने की अपील की है

Related Articles

Back to top button