पौड़ी जिले में आज से 16 अक्टूबर तक Security Guard की भर्ती, यमकेश्वर में 13 अक्टूबर को होगी भर्ती

पौड़ी, 27 सितंबर, 26. पौड़ी जनपद में 28 सितंबर (आज) से लेकर 16 अक्टूबर के दौरान सुरक्षा जवान Security Guard पद के लिए ब्लाक स्तरीय भर्ती रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लैंसडाउन (जयहरीखाल) एवं SSCI Security Limited एसएससीआई सिक्योरिटी लिमिटेड, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
भर्ती प्रक्रिया और पात्रता मानदंड
Security Guard की भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 40 वर्ष, न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर, वजन 50 से 90 किलोग्राम तथा शैक्षिक योग्यता न्यूनतम हाईस्कूल (10वीं) निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ आधार कार्ड, शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति तथा पासपोर्ट आकार का नवीनतम फोटो लाना होगा। भर्ती प्रक्रिया सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगी।
आज 28 को विकासखंड कार्यालय पौड़ी में होगी भर्ती
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि सभी रोजगार मेले प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 28 सितंबर को विकासखंड कार्यालय पौड़ी, 29 सितंबर को कोट, 30 सितंबर को दुगड्डा तथा 1 अक्टूबर को खिर्सू में भर्ती मेला आयोजित किया जाएगा।
3 अक्टूबर को रिखणीखाल, 8 को जयहरीखाल में लगेगा रोजगार मेला
इसी क्रम में 3 अक्टूबर को रिखणीखाल, 5 अक्टूबर को पाबौ, 6 अक्टूबर को पोखड़ा, 7 अक्टूबर को एकेश्वर, 8 अक्टूबर को जयहरीखाल, 9 अक्टूबर को कल्जीखाल, 10 अक्टूबर को द्वारीखाल तथा 12 अक्टूबर को थलीसैंण में रोजगार मेले लगाए जाएंगे।
यमकेश्वर में 13 अक्टूबर को होगी सुरक्षा जवानों की भर्ती
13 अक्टूबर को यमकेश्वर, 14 अक्टूबर को बीरोंखाल, 15 अक्टूबर को नैनीडांडा तथा 16 अक्टूबर को आईटीआई श्रीनगर में भर्ती रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ने जनपद के पात्र एवं इच्छुक युवाओं से निर्धारित तिथियों पर अपने निकटतम विकासखंड मुख्यालय में पहुंचकर भर्ती रोजगार मेले में प्रतिभाग करने और उपलब्ध रोजगार अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। अभ्यर्थी अपने साथ मूल दस्चावेजों औ फोटोकापी और पासपोर्ट साइज की नवीन पोटोग्राफ के साथ उपस्थित होवें। किसी भी असुविधा के लिए अपने निकटतम सेवायोजन कार्यालय से संपर्क करें।



