देश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नर

दुनियाभर में छाया ‘हनुमान अंश’ का गाना ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’, भारत में 1st और दुनिया में 2nd नंबर पर

हैदराबाद, 1 अक्टूबर, 26. कम बजट में तैयार हुई हिट फिल्म हनुमान अंश पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर चुकी है. फिल्म का गाना ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ अब महज एक लोकप्रिय भक्ति गीत नहीं रह गया है. यह यूट्यूब ग्लोबल चार्ट पर धूम मचा रहा है। फिल्म को रिलीज हुए 50 दिनों से भी ज्यादा हो गये हैं और फिल्म का जादू अभी तक बरकरार है. अब फिल्म के साथ-साथ इसके गाने भी रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं.

भारत में नं. 1 और दुनियाभर में दूसरे स्थान पर
पार्वती गाना यूट्यूब म्यूजिक की इंडिया वीकली सांग्स लिस्ट में पहला स्थान हासिल कर चुका है। जबकि यही गाना दुनिया में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स को मिलाकर इस गाने ने 10 करोड़ (100 मिलियन) से अधिक बार देखे जाने का आंकड़ा पार कर लिया है। यूट्यूब म्यूजिक के ग्लोबल चार्ट पर दूसरे स्थान पर भी पहुंच गया है.

यूट्यूब चार्ट्स के अनुसार, सॉन्ग पार्वती को भारत में 47,266,182 व्यूज मिल चुके हैं, जिससे यह देश के साप्ताहिक गानों के चार्ट में शीर्ष पर है. शकीरा और बर्ना बॉय का गाना ‘दाई दाई’ फिलहाल ग्लोबल चार्ट में पहले स्थान पर है, जबकि पार्वती दूसरे स्थान पर। इसकी पॉपुलैरिटी इंस्टाग्राम रील्स और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी फैल गई है, जहां इस गीत के वीडियो क्लिप बड़े पैमाने पर साझा किए जा रहे हैं. भारत में, श्रेया घोषाल अभिनीत गीत ‘कल्याणी’ वर्तमान में वीकली यूट्यूब गानों के चार्ट पर दूसरे नंबर पर है, जिसके बाद फिल्म ‘द पैराडाइज’ का गीत ‘येशनागुला ‘ है.

पीएम मोदी भी ‘पार्वती’ की धुन पर थिरके थे

इस गीत को एक बार फिर तब सुर्खियों में आने का बड़ा मौका मिला, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल्ली में एक भजन क्लब कार्यक्रम में पार्वती गीत की लाइव परफॉर्मेंस का आनंद लेते हुए देखा गया था. पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में भक्ति संगीत को समकालीन संगीत समारोह के रूप में पेश किया गया था. गायक साधु तिवारी ने लोकप्रिय गीत पेश किया. गाने में बुंदेली लोक संगीत के लहजे में माता पार्वती की कठोर तपस्या और भगवान शिव को पति रूप में पाने के अटूट संकल्प का आसान और भावुक वर्णन है।

पीएम मोदी के कार्यक्रम में प्रस्तुति
नई दिल्ली के भजन क्लबिंग कार्यक्रम में गायक साधु तिवारी ने प्रधानमंत्री के सामने यह भजन पेश किया था। जहां वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी को दर्शकों के साथ ताली बजाते और परफॉर्मेंस के दौरान खंजरी बजाते हुए देखा गया. बाद में उन्होंने शाम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया और लिखा, ‘दिल्ली में भजन क्लबिंग, शानदार’. हनुमान अंश के अभिनेता शोभिनव सत्या भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे.

हनुमान अंश के बारे में
विशाल चतुर्वेदी द्वारा निर्देशित फिल्म हनुमान अंश, लक्ष्मी नारायण की कहानी है, जो घर छोड़कर ईश्वर की खोज में आध्यात्मिक यात्रा पर निकल पड़ता है. सालों के भ्रमण, ध्यान और सेवा के बाद वह नीम करोली बाबा बन जाता है. यह फिल्म चतुर्वेदी की किताब (Divine Detour: That Changed My Life) से प्रेरित है. फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की है और दुनिया भर में 410 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है. इसकी सफलता ने फिल्म के गानों को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद भी दर्शकों तक पहुंचने में मदद की है और पार्वती गाना अब अपने आप में एक हिट बन गया है.

Related Articles

Back to top button