उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

उत्तराखंड फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 71.58 लाख वोटर्स बचे, 9.31 लाख के नाम कटे, ऐसे देखें अपना नाम

देहरादून, 3 अक्टूबर, 26. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखंड में 1 जुलाई 2026 की एलिजिबिलिटी तिथि के आधार पर मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) का विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision- SIR) अभियान संपन्न हो गया है. उत्तराखंड में 8 जून 2026 से SIR की शुरुआत हुई थी. जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची पब्लिश की गई. ऐसे में दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद आज यानी 3 अक्टूबर 2026 को अंतिम वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है. जारी सूची के अनुसार, उत्तराखंड राज्य में वर्तमान समय में कुल मतदाताओं की संख्या 71 लाख 58 हजार 949 हो गई है.

SIR शुरू होने से पहले प्रदेश में 79,60,762 मतदाता थे
प्रदेश में वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान 8 जून 2026 को शुरू होने के दौरान 79 लाख 60 हजार 762 मतदाता थे. गणना फॉर्म बांटने और उसके एकत्र करने के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की गई, जिसमें 71 लाख 33 हजार 785 मतदाता शामिल रहे. यानी 8 लाख 26 हजार 977 मतदाता एब्सेंट/शिफ्टेड/डेथ/डुप्लीकेट वोटर्स यानी ASDD माने गए. इनमें से कुछ वोटर्स ने आपत्तियां और दावे दर्ज किए, जिसके बाद 25 हजार 164 मतदाताओं को अंतिम सूची में जगह दी गई. यानी 8 लाख 26 हजार 977 मतदाताओं में से 25 हजार 164 मतदाताओं को जगह मिली।

फॉर्म 6 और 7 के आवेदन
एसआईआर के दौरान निर्वाचन आयोग को फॉर्म- 6 (न्यू वोटर्स) के तहत 1 लाख 46 हजार 511 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें से 1 लाख 29 हजार 872 आवेदन को स्वीकार किया गया, जबकि 16 हजार 639 आवेदनों को निरस्त किया गया. इसी तरह कुल 96 हजार 704 आवेदन फॉर्म- 7 (मतदाता सूची से किसी का नाम हटवाने या किसी नाम पर आपत्ति दर्ज करने के लिए) के जरिए प्राप्त हुआ, जिसमें से 89 हजार 182 आवेदन को निरस्त किया गया. जबकि 7 हजार 522 आवेदन को स्वीकार किया गया. यानी 7 हजार 522 मतदाताओं का नाम काटा गया है. इसके अलावा, जिन 24 लाख मतदाताओं को त्रुटियों पर नोटिस भेजा गया था, उसमें से 97 हजार 186 मतदाताओं को इन एलिजिबल मार्क किया गया है.

यानी 8,26,977 मतदाता ASDD, 7522 मतदाता फॉर्म-7 और 97,186 मतदाता के नाम काटे गए. लेकिन इसमें फॉर्म-6 के 1,29,872 मतदाता नए जोड़े गए हैं. जिसके बाद 3 अक्टूबर को जारी अंतिम मतदाता सूची में 71 लाख 58 हजार 949 मतदाताओं की अंतिम सूची जारी की गई. ऐसे में देखें तो ड्राफ्ट सूची के मुताबिक 1 लाख 4 हजार 708 वोटर्स के नाम काटे गए हैं. जबकि एसआईआर से पहले के आंकड़ों के मुताबिक, 9 लाख 31 हजार 685 मतदाताओं के नाम काटे जा चुके हैं.

ऐसे चेक करें अपना नाम
मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in या मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर जनता देख सकती है. इसके साथ ही, डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर (DIO), इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ERO) कार्यालय या बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से भी सूची प्राप्त की जा सकती है. मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किसी भी वजह से मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं, वो सभी फॉर्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के जरिए ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के जरिए ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button