उत्तरप्रदेशखेलदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नर

उत्तराखंड का बेटा अनुज रावत 3.40 करोड़ में बिका

देहरादून। उत्तराखंड का बेटा अनुज रावत को आईपीएल में 3.40 करोड़ में खरीदा गया है। रामनगर के अनुज रावत को आईपीएल के लिए आरसीबी ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा है। आईपीएल के लिए पहले दिन हुई नीलामी में नैनीताल जिले के रामनगर निवासी अनुज रावत पर कई टीमों ने दांव खेला, लेकिन बाजी आरसीबी के हाथ लगी। रामनगर के गांव रूपपुर निवासी किसान वीरेंद्र सिंह रावत के छोटे बेटे अनुज रावत विकेटकीपर हैं।

उत्तराखंड का बेटा अनुज रावत 2012 से दिल्ली की टीम से खेल रहे हैं। वह दिल्ली की तरफ से रणजी मैच भी खेल चुके हैं। उनके पिता वीरेंद्र रावत ने बताया कि अनुज रावत को 2012 में दिल्ली की एक एकेडमी में भेजा था। पिछले आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स से डेब्यू किया था। इस कैच की कीमत उन्हें एक लाख रुपये मिली थी, जिसे अनुज ने कोरोना काल में गरीबों की मदद में लगा दिया था।

ऑक्शन में अनुज रावत के लिए सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और नई टीम गुजरात टाइटंस ने बोली लगाई थी। आरसीबी ने 20 लाख के बेस प्राइस वाले इस विकेटकीपर बल्लेबाज को 3.40 करोड़ में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया है। अनुज को पिछले साल आईपीएल में सिर्फ दो मैच में खेलने का मौका मिला था।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button