उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिकस्वास्थ्य

आज दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर देहरादून से दिल्ली जाने वाली जनशताब्दी को रद्द किया गया

देहरादून, 9 अक्टूबर। दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन और ट्रैफिक एडवाइजरी के चलते रेलवे ने मुरादाबाद मंडल से संचालित होने वाली 6 ट्रेनों को निरस्त कर दिया है. इनमें देहरादून से नई दिल्ली जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस भी शामिल है. रेलवे के इस फैसले से देहरादून, लखनऊ और कासगंज से दिल्ली की यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल की ओर से 9 अक्टूबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अलग-अलग ट्रेनों को 9 और 10 अक्टूबर को रद्द किया गया है.

ये 6 ट्रेनें रहेंगी रद्द:-
12056 देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को रद्द.
12229 लखनऊ-नई दिल्ली मेल 9 अक्टूबर को रद्द.
12230 नई दिल्ली-लखनऊ मेल 10 अक्टूबर को रद्द.
12429 लखनऊ-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 9 अक्टूबर को रद्द.
12430 नई दिल्ली-लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को रद्द.
15303 कासगंज-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को रद्द.

यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर जांचें
रेलवे के मुताबिक दिल्ली में प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन और ट्रैफिक एडवाइजरी के कारण यह फैसला लिया गया है. ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जाती है कि रेलवे स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े.

जम्मू तवी से चलने वाली चार ट्रेनों को भी रद्द किया गया
बता दें कि मुरादाबाद रेल मंडल के अलावा जम्मू डिवीजन से चलने वाली भी चार ट्रेनों को दिल्ली सीजेपी प्रदर्शन के कारण रद्द किया गया है. जम्मू डिवीजन की जिन चार ट्रेनों को कैंसिल किया गया है, उनमें श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा और नई दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 12446 (प्रस्थान समय 19:50 बजे), ट्रेन संख्या 04082 (प्रस्थान समय 21:00 बजे) और ट्रेन संख्या 22462 (प्रस्थान समय 23:25 बजे) शामिल हैं. साथ ही जम्मू तवी और नई दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 12426 राजधानी एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया गया है.

Related Articles

Back to top button