आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, दिल्ली में केवल BS-VI मानक वाले वाहनों की एंट्री

देहरादून, 31 अक्टूबर, 26. दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो और एसी बसों के फेरों की संख्या बढ़ाने की योजना बनाई है। दिल्ली में आज 1 नवंबर 2026 से 31 जनवरी 2027 तक BS-VI मानक से कम (यानी BS-IV या उससे पुराने) उत्सर्जन स्तर वाले बाहरी राज्यों के वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है (सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों को छूट है)।
उत्तराखंड रोडवेज पर असर
उत्तराखंड परिवहन निगम की करीब 400 बसें दिल्ली जाती हैं, जिनमें से 12 वोल्वो सहित कुल 200 बसें BS-VI मानक की नहीं हैं। परिवहन निगम की प्रतिदिन विभिन्न रूट पर औसतन 934 बसें संचालित होती हैं। इनमें करीब चार सौ बसें दिल्ली जाती हैं। रोडवेज प्रबंधन के अनुसार इनमें 12 वोल्वो समेत 200 बसें बीएस-छह नहीं हैं, इसके कारण वह दिल्ली नहीं जा सकेंगी। इसमें सबसे अधिक असर दिल्ली-देहरादून रूट पर वोल्वो की लग्जरी सेवा पर पड़ने की संभावना है, इस रूट पर 25 बसें संचालित होती हैं, जिनमें 12 बसें कम हो रही हैं।
अब परिवहन निगम शेष बसों के फेरों को बढ़ाकर इस कमी को पूरा करने की योजना बनाई है। रोडवेज महाप्रबंधक संचालन क्रांति सिंह ने बताया कि करीब दो सौ बसें हैं, जो नई दिल्ली नहीं जा सकेंगी। परिवहन निगम के पास सीएनजी दो बसें हैं, इसके अलावा पर्वतीय रूटों पर नई बसें हैं, जिनके होने से यात्रियों की सेवाओं पर असर नहीं पड़ेगा।
नए रूटों पर वोल्वो चलाने की तैयारी
जो वोल्वो दिल्ली नहीं जा सकेंगी, उन बसों को आगरा, लखनऊ, चंडीगढ़ समेत अन्य रूटों पर संचालित करने की योजना बनाई जा रही है। इसमें नेपाल का रूट भी शामिल है। इससे संबंधित जगहों पर यात्रियों को वोल्वो बस का विकल्प मिल सकेगा। साथ ही, बची हुई बसों के फेरे (ट्रिप) बढ़ाकर यात्रियों की कमी को पूरा करने की कोशिश की जा रही है।



