उत्तराखंडबड़ी खबरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

अपनी समस्या के समाधान के लिए पेंशनर्स 30 नवम्बर को डालनवाला साइबर कोषागार पहंचे

देहरादून, 13 नवम्बर, 26. पेंशनरों के लिए देहरादून में साइबर कोषागार ने विशेष अभियान शुरू किया है. डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र जमा करने में परेशानी हो या पेंशन से जुड़ी कोई दूसरी समस्या, अब एक ही जगह समाधान मिलेगा. 30 नवंबर तक पेंशनर जीआरडी नंबर, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और स्मार्टफोन लेकर डालनवाला स्थित साइबर कोषागार पहुंच सकते हैं. इसके लिए विशेष शिकायत निवारण अधिकारी भी तैनात किया गया है.

डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र जमा करने में आ रही परेशानी हो या फिर पेंशन खाते में भुगतान से जुड़ी कोई दिक्कत, अब पेंशनरों को इसके लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. साइबर कोषागार देहरादून ने पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए 30 नवंबर तक विशेष अभियान शुरू किया है.

समस्याओं का भी निराकरण किया जाएगा
इस दौरान पेंशनरों को डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र यानी DLC जमा करने का प्रशिक्षण देने के साथ ही पेंशन से जुड़ी अन्य समस्याओं का भी निराकरण किया जाएगा. अक्सर बुजुर्ग पेंशनरों को डिजिटल प्रक्रिया की जानकारी न होने या तकनीकी दिक्कतों के कारण जीवित प्रमाण पत्र जमा करने में परेशानी होती है. इसके चलते उनकी पेंशन संबंधी प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका भी रहती है. इसी को देखते हुए साइबर कोषागार ने खास व्यवस्था की है. अभियान के तहत पेंशनर किसी भी दिन साइबर कोषागार पहुंच सकते हैं.

समाधान के लिए अपनानी होगी यह प्रक्रिया
पेंशनरों को अपनी समस्या के समाधान के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज साथ लेकर पहुंचना होगा. इनमें जीआरडी नंबर, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और स्मार्टफोन शामिल हैं. कार्यालय पहुंचने पर पेंशनर अपनी समस्या संबंधित अधिकारियों को बता सकेंगे.

यदि डिजिटल जीवित प्रमाण-पत्र जमा करने में परेशानी है तो उन्हें इसकी प्रक्रिया समझाई जाएगी और प्रशिक्षण दिया जाएगा. वहीं पेंशन से जुड़ी दूसरी शिकायतों को दर्ज कर उनके निस्तारण के लिए रास्ता भी बताया जायेगा. अभियान में शिकायतों के समाधान की जिम्मेदारी उपकोषाधिकारी परमीत सिंह को सौंपी गई है.

पेंशनर मोबाइल नंबर 7500370037 और 7500900090 पर भी उनसे संपर्क कर सकते हैं. खास बात यह है कि यह अभियान 30 नवंबर तक चलेगा. ऐसे में पेंशनरों के पास अपनी समस्याओं का समाधान कराने के लिए पर्याप्त समय उपलब्ध रहेगा.

Related Articles

Back to top button