
देहरादून, 20 नवम्बर, 26. लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने मातृभाषा को बड़ा संदेश दिया है. गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने वीडियो जारी कर उत्तराखंड की जनता से खास अपील की है. इस अपील में नरेंद्र सिंह नेगी ने जनगणना और स्वगणना के दौरान कॉलम 14 में मातृभाषा भरने की अपील की है. जिसमें उन्होंने गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी, जौनपुरी बोली भरने का अनुरोध किया है.
16 नवम्बर, 2026 बिटि 30 नवम्बर, 2026 तलक उत्तराखण्ड मा स्व जनगणना होणी छ. सबि गढ़वाळि भै-बैण्यों तैं हथजुड़ै छ कि कॉलम 14 मा मातृभाषा- गढ़वाली, कुमाऊनी, जौनसारी, जौनपुरी जु बि आप बोल्दन जरूर भर्या. जु लोग स्व जनगणना नी भरणा वु 1 दिसम्बर, 2026 बिटि होण वाळि जनगणना कर्मी तैं मातृभाषा गढ़वाली बताया. आठवीं अनुसूची मा हमारि भाषा तबै शामिल होलि जब यीं भाषा बोल्दारों कि संख्या जादा होलि.
-नरेंद्र सिंह नेगी, लोक गायक
बता दें उत्तराखंड में यानी एक दिसम्बर से जनगणना का कार्य शुरू होने जा रही है. उससे पहले जनगणना में जनता की सहभागिता के लिए 16 नवंबर से जनगणना के तहत स्वगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है. स्वगणना 30 नवंबर तक चलेगी. इसके बाद, एक दिसंबर से घर-घर जाकर जनगणना शुरू होगी.
डिजिटल जनगणना के साथ ही इस बार जातिगत जनगणना होनी है. जिसके लिए करीब 40 सवाल तैयार किए गए हैं. इन सवालों के जवाब जनता को देने होंगे. मातृभाषा का सवाल भी इसी में है. जिसमें आपको अपनी मातृभाषा भरनी होगी. जिसके लिए नरेंद्र सिंह नेगी से खास संदेश जारी किया है. उन्होंने कहा ऐसा करने से हम अपनी मातृभाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करवा सकते हैं. उन्होंने सभी से इस कॉलम को भरने की अपील की है.



