आखिरी मुलाकात की यादें! मई में मां से अंतिम बार मिले थे योगी, आज हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

देहरादून, 20 नवम्बर, 26. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का आज निधन हो गया है. सावित्री देवी 91 साल की थीं. सावित्री देवी लंबे समय से बीमार चल रही थीं. योगी आदित्यनाथ की इसी साल 8 मई 2026 में अपनी मां के आखिरी बार मुलाकात हुई थी. मई 2026 ने सीएम योगी उत्तराखंड आए थे, तभी वो पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे. इस दौरान सीएम योगी अपने घर पर ही रुके थे और तभी उन्होंने मां से आखिरी बार मुलाकात की.
साल 2017 में योगी आदित्यनाथ जब पहली बार यूपी के मुख्यमंत्री बने थे, तब उन्होंने अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचकर मां का आशीर्वाद लिया था. योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद बिष्ट का साल 2020 में कोरोना काल में निधन हो गया था. हालांकि वो अपने पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाए थे. तब सीएम योगी की तरफ से एक पत्र जारी किया गया था कि कोरोना महामारी और लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए, वो यूपी की जनता की प्रति अपने कर्तव्य और कोरोना प्रबंधन की जिम्मेदारियों के कारण वे पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके.
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे. फिर वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए पौड़ी के यमकेश्वर के महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी के हेलीपैड पर उतरे. इसके बाद वे कार से अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे. जहां उन्होंने अपनी मां के अंतिम दर्शन किए. इस दौरान वे बेहद भावुक नजर आए.
हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार
सीएम योगी आदित्यनाथ मां के अंतिम संस्कार के लिए आज सुबह 7 बजे पंचूर से हरिद्वार रवाना होंगे. बताया जा रहा है कि सीएम योगी सड़क मार्ग से लक्ष्मणझूला बैराज मोटर मार्ग होते हुए हरिद्वार पहुंचेंगे. हरिद्वार के नमामि गंगे घाट पर उनकी मां के अंतिम संस्कार को लेकर तैयारियां की जा रही है.



