उत्तरप्रदेशउत्तराखंडबड़ी खबरसामाजिकस्वास्थ्य

‘मां का जाना वह क्षति, जिसकी भरपाई संभव नहीं’, योगी की माता के निधन पर पीएम मोदी-शाह ने जताया शोक, नेताओं ने व्यक्त की संवेदना

देहरादून, 20 नवम्बर, 26. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शुक्रवार 20 नवंबर को पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में निधन हो गया. इस अपूरणीय क्षति पर तमाम नेताओं ने दुख जताते हुए पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है. पीएम मोदी ने योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात कर उनकी माता के निधन पर दुख जताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की.

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है. मां का स्नेह, आशीर्वाद और ममता जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है. उनका जाना परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है. सीएम धामी ने बाबा केदार से प्रार्थना की है कि वो दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें. इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ समेत समस्त शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है.
-पुष्कर सिंह धामी, सीएम उत्तराखंड

योगी जी की पूज्य माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। मां का साया जीवन का बहुत बड़ा संबल होता है। उनके जाने से उपजे दुःख को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा योगी आदित्यनाथ जी एवं समस्त शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!
-नितिन नबीन, बीजेपी अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के स्वर्गवास का समाचार सुनकर मुझे दुख की अनुभूति हुई है। ​जीवन के किसी भी पड़ाव पर मां का साया उठ जाना सबसे बड़ा और असहनीय आघात होता है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं योगी जी और समस्त परिवार के साथ हैं। ​ईश्वर से प्रार्थना है कि वे पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति!
-राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन से अत्यंत दुःखी हूँ। बाबा केदार दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं शोकसंतप्त परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दें। मेरी संवेदनाएँ परिवार के साथ हैं। ॐ शांति।
–सतपाल महाराज, कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड

उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी की पूज्य माताजी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। 91 वर्षों की सुदीर्घ जीवन यात्रा पूर्ण कर उनका देवलोक गमन अत्यंत भावुक कर देने वाला है। मुझे उनके पैतृक गाँव पंचूर में पूज्य माताजी से भेंट कर उनका स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला था। उनका सरल, सहज एवं स्नेहिल व्यक्तित्व सदैव स्मृतियों में रहेगा।…
-त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री योगी आदित्यनाथ जी की माता श्रीमती सावित्री देवी का आज उनके गाँव में निधन हो जाने की ख़बर अति-दुखद। उनके परिवार सहित सभी रिश्तेदारों आदि के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन सबको इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।
-मायावती, पूर्व सीएम, उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के आदरणीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं व्यथित करने वाला है। मां का स्मरण मात्र जीवन में सहारा देने वाला भाव है; ऐसे में उनका अवसान एक अपूरणीय शोक है, जिसे किसी शब्द या सांत्वना से पूर्ण नहीं किया जा सकता। माता के स्नेह, संरक्षण और आशीर्वाद का अभाव हृदय को गहन रिक्तता से भर देता है। भगवान बद्री–केदार जी से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस कठोर समय में धैर्य, शक्ति और सांत्वना प्रदान करें।
-रमेश पोखरियाल निशंक

ऋतु खंडूड़ी ने जताया शोक
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है. मां का साया जीवन की सबसे बड़ी शक्ति और संबल होता है. ऋतु खंडूड़ी ने इस कठिन घड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके समस्त शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने बाबा सिद्धबली से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और धैर्य दें.

वहीं पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मां का दुनिया से चले जाना जीवन का सबसे बड़ा दुख होता है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती. विधायक राजकुमार पोरी ने इस कठिन समय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके समस्त परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की. साथ ही उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

Related Articles

Back to top button