उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबर

चुनाव ड्यूटी से लौट रहे सीआरपीएफ के तीन जवान हादसे का शिकार

बस्ती। चुनाव ड्यूटी से लौट रहे सीआरपीएफ के तीन जवान हादसे का शिकार हो गए हैं। बस्‍ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के खजौला पुलिस चौकी के पास देर रात करीब 12 बजे हाई वे पर सीआरपीएफ के जवानों की बोलेरो वीरवार को एक अनियंत्रित ट्रक से टकरा गई। बोलेरो में सवार तीन सीआरपीएफ जवानों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बोलेरो का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी आशीष श्रीवास्तव, एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, मुंडेरवा और पुरानी बस्ती समेत अन्य थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

सीआरपीएफ के ये जवान मतदान खत्म होने के बाद चुनाव ड्यूटी से बोलेरो से देर रात गोरखपुर के लिए रवाना हुए थे। मरने वालों में 36 वर्षीय हीरालाल, 37 वर्षीय जयप्रकाश व 38 वर्षीय धर्मेन्द्र लाल हैं। जबकि बोलेरो चालक मेडिकल कालेज गोरखपुर में इलाज चल रहा हैं, जहां उसकी हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है।

घटना की जानकारी सीआरपीएफ के अधिकारियों को व दिवंगत जवानों के परिवारीजनों को दे दी गई है। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मुंडेरवा पुलिस ट्रक नंबर के आधार पर उसके मालिक और चालक का पता लगा रही है।

पांच करोड़ की धोखाधड़ी में महिला सहित दो गिरफ्तार

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button