उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नर

‘द कश्मीर फाइल्स’ में दून के तन्मय का अहम रोल

देहरादून। कश्मीर में हिंदुओं के नरसंहार पर आधारित फिल्म द कश्मीर फाइल्स में उत्तराखंड के उदीयमान कलाकार तन्मय लोहनी ने अहम भूमिका निभाई है। तन्मय लोहनी ने फिल्म में बालीवुड अभिनेता अनुपम खेर के पोते शिवा के दोस्त अब्दुल का किरदार को पर्दे पर जीवंत किया है। फिल्म में शानदार अभिनय के लिए कार्यवाहक सीएम धामी ने कुछ दिन पहले उन्हें सम्मानित भी किया था।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

तन्मय लोहनी की माता मूल रूप से हल्द्वानी आवास विकास के रहने वाली हैं। तन्मय का ननिहाल हल्द्वानी में है। उन्होंने बताया कि तन्मय को अभिनय का बचपन से ही शौक रहा है। उनकी मेहनत तब रंग जब द कश्मीर फाइल्स में अब्दुल के रोल के लिए उनका चयन हुआ।

100 करोड़ के क्लब शामिल हुई फिल्म
शुक्रवार को अक्षय की बच्चन पांडे की रिलीज के वाजदूद द कश्मीर फाइल्स का बाक्स आफिस पर धमाल जारी है। फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म ने अब तक 120.35 करोड़ की कमाई कर ली है। कश्मीर फाइल हिंदी सिनेमा के आधुनिक युग की सबसे बड़ी ब्लाकबस्टर में से एक है, क्योंकि इसको बनाने में भी 15 करोड़ रुपये ही खर्च हुए थे। फिल्म अभी तक शानदार कारोबार कर रही है। दंगल और बाहुबली जैसी फिल्में भी इसके आगे बौनी हो गई हैं।

https://sarthakpahal.com/

 

Related Articles

Back to top button