उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबर

यूटीलिटी का ब्रेक फेल होने से तीन की मौत, दो घायल

देहरादून। नैनबाग तहसील के बेलगांव के नजदीक बुधवार रात एक यूटीलिटी ब्रेक फेल होने से 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें दो लोगों ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। चालक सहित जब दो घायलों को देहरादून रेफर कर दिया गया है। यूटीलिटी विकास से बेलगांव जा रही थी।

यूटीलिटी में करीब पांच लोग सवार बताये जा रहे हैं। सूचना मिलते ही ग्रामीण मदद के लिए पहुंचे। साथ ही थत्यूड़ थाना पुलिस को भी सूचित किया गया। सड़ब तल्ला गांव के राजेश सिंह और बेल मल्ला गांव के गोविंद सिंह खत्री ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि बेल तल्ला गांव के कुंवर सिंह सजवाण ने अस्पताल जाते हुए रास्ते में दम तोड़ दिया।

बलबीर सिंह रावत निवासी सड़ब मल्ला गांव और यूटीलिटी चालक मनोज राणा निवासी सड़ब तल्ला को नैनबाग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून रेफर कर दिया गया है। सभी घायलों और मृतकों को स्थानीय निवासियों ने गहरी खाई से बाहर निकाला। थत्यूड़ थाना पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। दूसरी ओर इस हादसे की सूचना मिलने के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button